वास्तु शास्त्र में है शमी के पेड़ का महत्व, भगवान भोलेनाथ ये शनिदेव होते है प्रसन्नInteresting Knowledge mythology News 

वास्तु शास्त्र में है शमी के पेड़ का महत्व, भगवान भोलेनाथ ये शनिदेव होते है प्रसन्न

हमारे यहां हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे का बहुत ही महत्व माना जाता है। जहां इसकी पूजा करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं। और शनि दोष भी दूर होता है। जहा इसका वास्तु शास्त्र में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। जानकारी के लिए बता दें कि वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों का बहुत ही महत्व माना जाता है।

पूजा-पाठ की दृष्टि से है बड़ा महत्व

तो ऐसे बहुत से पौधे हैं जिनका वास्तु शास्त्र में जिक्र किया गया है। उन्ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। इस पौधे का पूजा-पाठ की दृष्टि से भी बड़ा महत्व होता है। ये पौधा बहुत ही चमत्कारी होता है, जो लोग इसकी विधि पूर्वक पूजा करते हैं उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है की शमी के पौधे को शनिवार के दिन पूजने से शनि दोष दूर होते हैं। और घर में सुख शांति आती है। इसके अलावा ये भी मान्यता है की शमी का पौधा भोले बाबा को भी बहुत प्रिय होता है। इसलिए भगवान शिव की पूजा में भी इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। जो एक तरह से अच्छा माना जाता है।

घर में आने वाली बाधाएं होती है दूर

क्या आपको ये पता है कि शमी के पौधे को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है। इस पौधे की पूजा करने से कई प्रकार के दोष दूर होते हैं। जहां शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं। इससे घर में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती है। बता दें कि यदि घर में किसी व्यक्ति
के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का असर है तो घर में शमी का पौधा लगाने से साढ़ेसाती का असर कम होता है।

Related posts

Leave a Comment