वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेलSocial Media Trending 

वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेल ऐड पर सोशल मीडिया पर जमकर मचा बवाल

वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेल ने हाल ही में होली को लेकर एक एडवर्टाइजमेट बनाया है, जिसमें भाईचारे और सद्भाव का उद्धेश दिया गया है। लेकिन इस ऐड को लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और लोगों ने इसकी आलोचना करना शुरू कर दिया है।
इस सर्फ एक्सेल के ‘रंग लाए संग’ ऐड में एक छोटी हिन्दू बच्ची पूरी गली में साइकल लेकर घूमती है और सभी बच्चों के रंग अपने ऊपर डलवाकर खत्म करा देती है। इसके बाद अपने मुस्लिम दोस्त के घर के बाहर जाकर कहती है कि रंग खत्म हो गए। फिर उसे साइकल पर बैठा मस्जिद के दरवाजे पर छोड़ती है। आखिरी में उसके सीढ़ी चढ़ते वक्त वह कहती है, बाद में रंग पड़ेगा।
इस पर उसका मुस्लिम दोस्त धीमे से मुस्करा देता है। यह वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेल ऐड करीब एक मिनिट का है जिसमें हिन्दू मुस्लिम बच्चे सद्भाव का संदेश देते हुए नज़र रहे हैं। लेकिन सर्फ एक्सेल के ऐड पर अब लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया है और यहां तक कि लोगों ने बायकॉट सर्फ एक्सल के हैशटैग के नाम से मुहीम तक छेड दी है।

वहीं, बेहती गंगा में हाथ धुलने का काम पतंजलि आयुर्वेद के प्रमुख और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हम किसी भी मजहब के विरोध में नहीं हैं, लेकिन जो चल रहा है उस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। लगता है जिस विदेशी सर्फ से हम कपड़ों की धुलाई करते हैं अब उसकी धुलाई के दिन आ गए हैं?’

इंडिया अलाइव की सभी देशवासियों से अपील है कि वह इस ऐड का बहिष्कार करे और हिंदुस्तान यूनिलीवर के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए , इनके प्रोडक्ट्स को त्याग दे|

Summary
वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेल ऐड पर सोशल मीडिया पर जमकर मचा बवाल
Article Name
वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेल ऐड पर सोशल मीडिया पर जमकर मचा बवाल
Description
वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेल ने हाल ही में होली को लेकर एक एडवर्टाइजमेट बनाया है। लेकिन इस ऐड को लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment