ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिग को बाइक चलाने पर थमाया 42,500 रुपये का चालान
जब से इस देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है उसके बाद से लगातार देश के अलग अलग हिस्सों में ट्रैफिक चालान के कई मामले देखने को मिले। किसी का 1000 का चालान तो किसी का 10000 का, हद तो तब हो गयी जब 1 लाख तक का चालान कटाने की भी खबर सुनाने को मिली। अभी हाल ही में देखने को मिला कि एक व्यक्ति का चालान सिर्फ इसलिए काट दिया गया था, क्योंकि उसने अपनी बाइक की पिछली सीट पर अपने पालतू कुत्ते को बैठा रखा था और ड्राइव कर रहा था।
थमा दिया 42,500 का चालान

फिलहाल चालान काटने की जो ताजा खबर सामने आई है वो ओडिशा से है जहां एक नाबालिग बच्चे के वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने पूरे 42,500 रुपये का चालान काटा है। जैसा कि बताया जा रहा है एक नाबालिक कुछ अन्य लोगों के साथ बाइक चला रहा था जिसे क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों चेकिंग के दौरान रोका. बाद में जांच के दौरान यह पाया गया कि वाहन चालक नाबालिग था और उसके पास वाहन के पूरे कागज़ आदि भी नहीं थे। जिसके बाद स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने वाहन स्वामी पर भारी चालान काट दिया।
बताते चलें कि इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर पुरे 5000 रुपये, इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस ना होने के लिए 5000 रुपये, रांग साइड चलने और तेज गति से वाहन चलाने के लिए 5000 रुपये और दोपहिया वाहन पर दो से ज्यादा लोगों के सवार होने के लिए 1000 रुपये, हेलमेट के बिना वाहन चलाने के लिए 1000 रुपये और इस सब के अलावा नाबालिक को वाहन चलाने के लिए देने पर वाहन स्वामी पर और 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यानी की कुल मिला कर 42000 रुपये का चालान काटा गया।
मामला सिर्फ यहीं तक नहीं थमा बल्कि इस पुरे प्रकरण पर राज्य परिवहन प्राधिकरण ने नए ट्रैफिक नियमों का हवाला देते हुए बताया कि “ नियम पालन नहीं करने पर वाहन मालिक के वाहन चलाने पर 25 हजार का जुर्माना देना होगा और इसके अलावा लड़के को उसका ड्राइविंग लाइसेंस तब तक नहीं दिया जायेगा जब तक कि वह 25 साल का नहीं हो जाता।”

