मुख्तार अंसारी के बेटेCrime News politics 

मुख्तार अंसारी के बेटे के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के बाहुबली के रूप में जाना जाता है। उस पर कई हत्याओं का मुकदमा चल रहा है और वह इस समय जेल में है। उसका पारिवारिक बैकग्राउंड भी कुछ इसी प्रकार का है। मुख्तार अंसारी ने समाजवादी पार्टी से चुनाव भी लड़ा और उसमें जीत हासिल की थी।

बुधवार की रात को लखनऊ की क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा। इस छापे के दौरान पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को जो चीजें मिली, उसे देखकर वह एकदम बहुत भौचक रह गये। दरअसल क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस को अब्बास अंसारी के घर से विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। जिसमें विदेशी हथियार और साढ़े चार हजार कारतूस मिले।

मुख्तार अंसारी के बेटे के पास थे कई विदेशी असलहे

दरअसल मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी नेशनल शूटर रहा है। 12 अक्टूबर को उसके खिलाफ कई हथियार फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने का आरोप लगाया गया था। अब्बास अंसारी ने हथियारों का लाइसेंस बनवाने में भी कई फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग किया है। उसके घर से 6 विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि यह हथियार इटली ऑस्ट्रिया और स्लोवेनिया से खरीदे हुए हैं और यह हथियार काफी ज्यादा मारक क्षमता के हैं। कारतूस की संख्या भी काफी ज्यादा है। ऐसे में अब्बास अंसारी के गिरफ्तारी की कवायद शुरू हो चुकी है। जिस समय पुलिस ने वहां पर छापा मारा वह घर पर नहीं था।

लोगों ने किया था पुलिस की कार्रवाई का विरोध

पुलिस ने जब अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित वसंत कुंज बंगले पर छापा मारा तो पहले आसपास के लोगों ने पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया। मगर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह पीछे हट गए। इसके बाद छावनी में घर को तब्दील कर दिया गया।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
मुख्तार अंसारी के बेटे के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
Article Name
मुख्तार अंसारी के बेटे के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा
Description
उत्तर प्रदेश के बाहुबली के रूप में जाने जाने वाले मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित घर पर विदेशी हथियार मिले हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment