ट्रेड वॉर का असरEconomy News 

आखिरकार चीन पर भी दिखने लगा ट्रेड वॉर का असर

2019 का वर्ष पूरे विश्व के लिए आर्थिक मंदी का है। भारत सहित विश्व के कई देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका और एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पर भी इसका प्रभाव साफ देखा जा सकता है। यदि हम चीन की बात करें तो चीन की अर्थव्यवस्था पिछले 27 सालों में सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

हाल ही में नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स ने एक डाटा जारी किया है जिसके अनुसार चीन की विकास दर दूसरी तिमाही में 6.2% थी जो अब घटकर 6% पर आ गई है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि ट्रेड वॉर का असर अब चीन पर भी साफ दिखने लगा है। अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ महीनों से ट्रेड वॉर चल रहा है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है जिसके कारण विश्व में मंदी आ रही है।

पूरे विश्व में पड़ रहा है ट्रेड वॉर का असर

अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर का असर चीन और अमेरिका पर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर दिखाई पड़ रहा है। 2008 की तरह इस समय भी विश्व में एक मंदी का दौर चल पड़ा है। हालांकि यह मंदी अभी उतनी स्पष्ट नहीं है। चीन द्वारा अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार युद्ध की बात हाल ही में स्वीकार की गई थी। अभी इस ट्रेड वॉर के खत्म होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। यह बताया था कि इसके कारण चीन की जीडीपी 1% नीचे जा सकती है। पिछले वर्ष चीन की जीडीपी 6.6 % की दर से बढ़ी थी।

भारत पर भी पड़ रहा है असर

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है भारत में चल रही आर्थिक मंदी का कुछ कारण ट्रेड वॉर से संबंधित है हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध का फायदा भी भारत को हो सकता है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
आखिरकार चीन पर भी दिखने लगा ट्रेड वॉर का असर
Article Name
आखिरकार चीन पर भी दिखने लगा ट्रेड वॉर का असर
Description
अमेरिका और चीन के बीच जारी पिछले कई महीने से व्यापार युद्ध के कारण अब ट्रेड वॉर का असर एशिया की सबसे समृद्ध देश चीन पर भी पड़ने लगा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment