संजय दत्त को इसलिए भेजा गया लीगल नोटिस
बॉलीवुड के अभिनेताओं में अगर किसी ने सबसे भयानक जिंदगी बिताई है तो वह और कोई नहीं बल्कि मुन्ना भाई एमबीबीएस से अपनी तरक्की के झंडे गाड़ने वाले संजय दत्त हैं उन पर एक बार आतंकवाद का भी आरोप लगा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उन्हें केवल पोटा कानून के तहत ही जेल 5 साल की सजा सुनाई गई उसके बाद उनके ऊपर किसी भी तरीके का इल्जाम या दोषारोपण नहीं लगा। लेकिन संजय दत्त को लीगल नोटिस भेजा गया है तो चलिए जानते हैं कि यह नोटिस कैसा है।
क्या है नोटिस में –

संजय दत्त को लीगल नोटिस भेजा गया है और वह ऐसा नोटिस है, जो उनको शेमारू फिल्म प्रोडक्शन हाउस के द्वारा भेजा गया है। जी हां, संजय दत्त को लीगल नोटिस जारी करने वाला और कोई नहीं बल्कि शेमारू प्रोडक्शन हाउस है, जिसने दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त और प्रस्थानम रिमेक के डायरेक्टर देव कट्टा को भेजा गया है। दरअसल शेमारू ने अपने नोटिस में यह कहा है कि उन्हें 72 घंटे के अंदर इस नोटिस का जवाब चाहिए।
संजय दत्त ने कहा, मैं नहीं लडूंगा चुनाव, केवल एक उम्मीदवार का करूँगा प्रचार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का टीजर दत्त के जन्मदिन 29 जुलाई को रिलीज किया जाना था लेकिन अब लीगल नोटिस के चलते शायद यह संभव ना हो सके हालांकि शेमारू ने इस बात का दावा किया है कि प्रस्थानम फिल्म का राइट उसके पास है और इस फिल्म का रीमेक बनाने का अधिकार और किसी के पास नहीं है इसी वजह से उसने यह नोटिस जारी किया है।गौरतलब है कि संजय बॉलीवुड के नामचीन सितारों की सूची में शामिल होते हैं लेकिन उनके करियर का कई हिस्सा लोगों को आज भी याद आता है।
करण जौहर के ‘बलराज’ पर संजय दत्त की बेटी ने की टिप्पणी
जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के कुछ दिनों बाद ही अपनी मां को खो दिया और उसके बाद उन्हें ड्रग्स की लत लग गई और उसे छुड़ाते छुड़ाते जब वह थोड़े कामयाब हुए तो उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया हालांकि इन सब बात की जानकारी उनकी फिल्म के माध्यम से ही लोगों को पता चल सकी, और अब संजय दत्त को लीगल नोटिस भेजा गया है अब देखना यह है कि इस नोटिस का जवाब दत्त कब देते हैं।
नशाखोरी पर अभिनेता संजय दत्त ने यह कहा जो सोशल मीडिया में हो गया वायरल

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

