भारत का राजदूतInternational Affairs News 

भारत सरकार द्वारा अब इन्हें नियुक्त किया गया अमेरिका में भारत का राजदूत

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण जानकारी दी विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। तरनजीत सिंह संधू एक बहुत ही अनुभवी राजनयिक हैं और वर्तमान समय में वह श्रीलंका में भारतीय राजनयिक के तौर पर कार्यरत हैं।  तरनजीत सिंह संधू 1988 के बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वह अमेरिका में राजदूत के तौर पर हर्षवर्धन सिंगला की जगह लेंगे।

तरनजीत सिंह संधू

दरअसल जनवरी से हर्षवर्धन सिंगला भारत सरकार के विदेश सचिव के रूप में कार्य करेंगे इसी कारण अब अमेरिका में भारतीय राजदूत के तौर पर तरनजीत सिंह संधू की नियुक्ति की जा रही है।

अब तक हर्षवर्धन सिंगला बने थे अमेरिका में भारत के राजदूत

हर्षवर्धन सिंगला

अमेरिका में अब तक भारतीय राजनयिक के पद पर कार्यरत हर्षवर्धन सिंगला अब भारत के नए विदेश सचिव नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने काफी वर्षों तक अमेरिका में भारत की तरफ से अपनी सेवाएं दीं। भारत और अमेरिका के संबंधों में मजबूती लाने में हर्षवर्धन का बहुत ही अहम योगदान माना जाता है। यही कारण है कि अब उन्हें भारत के विदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं भारत और अमेरिका के संबंध

अगर हम पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो भारत और अमेरिका के संबंधों में एक नया आयाम देखने को मिला है। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध काफी मधुर हो गए हैं। भारत के लिए यह एक कूटनीतिक जीत है क्योंकि भारत के संबंध रूस के साथ भी काफी अच्छे माने जाते हैं। वहीं चीन के साथ जारी अमेरिका के व्यापार युद्ध के कारण भारत अमेरिका के साथ अपने संबंधों का बेहतर लाभ उठा सकता है।

भारत में अपने कूटनीतिक रिश्तों के कारण अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर भी काफी दबाव डाला है। भारत के दबाव में अमेरिका ने पाकिस्तान को कई अन्य सहायता देना बंद कर दिया है। अमेरिका में भारत का राजदूत के तौर पर नियुक्त होने वाले तरनजीत सिंह संधू दोनों देशों के संबंधों में एक अहम योगदान दे सकते हैं।

( देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर) 

Summary
भारत सरकार द्वारा अब इन्हें नियुक्त किया गया अमेरिका में भारत का राजदूत
Article Name
भारत सरकार द्वारा अब इन्हें नियुक्त किया गया अमेरिका में भारत का राजदूत
Description
हर्षवर्धन सिंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा के बाद तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment