New Delhi : ब्राजील के राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने 3 MOU पर किये हस्ताक्षर
हम सभी जानते हैं की इस वक़्त पुरे देश में हर तरफ सिर्फ और सिर्फ एक ही तरह का माहौल चाय हुआ है और वो है देशभक्ति का माहौल। जी हाँ, आज हमारा भारतवर्ष 71वां गणतंत्र दिवस मन रहा है और इस बार खास बात ये है की इस खास मौके पर हमारे मुख्य अथिति के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया था। आपकी जानकरी के लिए यह भी बताते चलें की गणतंत्र दिवस से ठीक एक रोज पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने दोनों देशों भारत और ब्राजील के बीच कूटनीतिक संबंधों में नयी गति पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को कई अलग अलग मुद्दों पर चर्चा भी की।

भारत और ब्राजील के बीच 3 MOU पर हुए हस्ताक्षर
बता दें की इस चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और भी मजबूती देते हुए 3 MOU पर हस्ताक्षर भी किए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा कईं अन्य क्षेत्रों में अलग अलग समझौते हुए। इस दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति को भारत की तरफ से निमंत्रण स्वीकार करने के लिए भी धन्यवाद दिया। पीएम ने बताया कि हमारी सामरिक भागीदारी को और भी मज़बूत करने के लिए एक वृहद् एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इस तरह से दोनों ही देशों के बीच आगे चलकर सन 2023 में कई राजनैतिक संबंधों की प्लैटिनम जुबली होगी।
Delhi: President of Brazil, Jair Messias Bolsonaro and Prime Minister Narendra Modi witness exchange of Memorandum of Understanding (MoU) between the two countries including those on cybersecurity, bioenergy and health& medicine. pic.twitter.com/cyDmBPdFMj
— ANI (@ANI) January 25, 2020
दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश के कई अलग अलग क्षेत्रों जैसे ऊर्जा, रक्षा तथा सुरक्षा, औषधि तथा वैज्ञानिक शोध में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया और साथ ही इस बात पर भी चर्चा की की आगे आने वाले समय में दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए करीब 15 समझौतों पर दस्तखत हो सकते हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो से मुलाकात की और कई मुख्य और महत्वपर्ण मुद्दों पर बातचित की तथा संबंधों को और भी आगे बढाने पर चर्चा की। ब्राजील के राष्ट्रपति के बातचीत को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए बताया कि बोलासोनारो की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग के लिए ढेरो नए अवसर पैदा होंगे।
यूएस बर्थ टूरिज्म समस्या को लेकर ट्रम्प सरकार एक्शन में
गणतंत्र दिवस के मुख्य अथिति के रूप में शुक्रवार को भारत आये ब्राजील के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत का पूरा इन्तजाम किया गया। उसके साथ उनकी बेटी लौरा बोलसोनारो, बहू लैटीसिया फिर्मो, आठ मंत्री, ब्राजील की संसद के चार सदस्य और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बोलसोनारो 24 से 27 जनवरी तक हिन्दुस्तान में रहेंगे और जैसा की हम सभी पहले ही जान चुके हैं 26 जनवरी को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं।

