‘कलंक’ फिल्म का दूसरा गाना ‘फर्स्ट क्लास’ हुआ रिलीज
कलंक फिल्म का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इस फिल्म के चर्चे पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में गूंज रहे हैं। साथ ही साथ सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के चर्चे बॉलीवुड के अलावा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी छाए हुए हैं। और इसको बरकरार रखने के लिए कलंक फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया गया है।
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जोड़ी लग रही है बिंदास –
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जोड़ी में फिल्माया गया कलंक फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने के रिलीज होते ही वरुण धवन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही साथ इस गाने को इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल भी किया जा रहा है।
कलंक फिल्म का दूसरा गाना जिसको रिलीज किया गया है, दरअसल उसका नाम फर्स्ट क्लास है। कलंक फिल्म के दूसरे गाने में आलिया भट्ट की शादी का सीन दिखाया गया है। कलंक फिल्म के दूसरे गाने की शुरुआत ही आलिया भट्ट की शादी के सीन से होती है जिसमें आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई पड़ रहे हैं। साथ ही साथ इस गाने के अंत में माधुरी दीक्षित एक बार फिर से नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले कलंक फिल्म का जो गाना रिलीज किया गया था उसमें माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट के बेहतरीन कत्थक मूव्स दिखाई गए थे।
गौरतलब है कि कलंक फिल्म बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है क्योंकि इस फिल्म में किस साल बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी नजर आने वाली है जिसे पर्दे पर देखने के लिए हर कोई बेताब है।
कलर्स फिल्म का रिलीज हो गई दूसरा गाना ‘फर्स्ट क्लास’ की सबसे खास बात यह है कि वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जोड़ी इस गाने में बेहद ही खूबसूरत दिख रही है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in



