राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के इन प्रत्याशियों के नाम की हुई घोषणा…
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम उत्तर प्रदेश में लगभग सभी को मालूम हो चुका है, क्योंकि राजा भैया ने हाल ही में राजनीति के 25 साल पूरे किए हैं और उन्होंने 25 साल के राजनीतिक सफर को लखनऊ में भुनाने के लिए लगभग 10 लाख समर्थकों की संख्या में लखनऊ के रमाबाई पार्क में नई पार्टी के गठन का ऐलान भी किया था। राजा भैया इस बार लोकसभा चुनाव 2019 में अपने दो प्रत्याशियों को उतारने जा रहे हैं जिनके नाम की घोषणा कर दी गई है।
शैलेंद्र कुमार और अक्षय प्रताप हैं वह दो प्रत्याशी –
राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के गठन होने के बाद से राजा भैया के जनसत्ता दल लोकतांत्रिक द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 में जिन दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है दरअसल वह शैलेंद्र कुमार और गोपाल सिंह हैं। हालांकि शैलेंद्र कुमार और गोपाल सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति के दो ऐसे जाने-माने चेहरे हैं जिन्हें राजनीति में काफी अनुभव है और उन्होंने जीत भी हासिल की है।
सपना चौधरी का बड़ा बयान नहीं ज्वाइन किया है कांग्रेस पार्टी
लेकिन इस बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी गठन के बाद राजा भैया के यह दो प्रत्याशी पार्टी को आगे ले जाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के लिए चुनावी मैदान में पूरी जोर आजमाइश करेंगे।
खास बात यह है कि राजा भैया लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने के बाद लखनऊ में अपनी धाक जमाने की पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि राजनीति के इन 25 वर्षों में राजा भैया को विधानसभा चुनाव में हर बार ऐतिहासिक जीत मिलती है और उन्हें कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है क्योंकि इलाके के लोगों के द्वारा उन्हें बहुतायत जन समर्थन और स्नेह प्राप्त है।
हालांकि राजा भैया को चुनाव आयोग के द्वारा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नाम पर मुहर लग गई है और राजा भैया की पार्टी का नाम नाम जनता दल लोकतांत्रिक है। राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का चुनाव चिन्ह फुटबॉल प्लेयर है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in



