भीम आर्मी चीफ के बिगड़े बोल, जोश जोश में दिया ऐसा बयान
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण के बड़ बोलेपन से हर कोई वाकिफ है। चंद्रशेखर की आज पहली हुंकार रैली थी जिसे काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा था। लेकिन इस हुंकार रैली के दौरान उन्होंने जोश जोश में ऐसा बयान दे डाला जो काफी आपत्तिजनक माना जा रहा है। दरअसल भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने कांशीराम की जयंती पर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुंकार रैली को संबोधित किया। जिसमें बड़ी संख्या में भीम आर्मी के समर्थक मौजूद रहे और इसी बीच चंद्रशेखर ने एक विवादित बयान दे दिया है।
चंद्रशेखर ने दंगा दोहराने की दी चेतावनी –
दिल्ली के जंतर मंतर में आज बहुजन हुंकार रैली का आयोजन किया गया जिसमें भीम आर्मी चीफ के अलावा भीम आर्मी के समर्थक और काफी बड़ी मात्रा में दलित समाज इकट्ठा हुआ था। दिल्ली के जंतर मंतर पर बहुजन हुंकार रैली को संबोधित करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि अगर अगर संविधान में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तोबा भीमा कोरेगांव दंगा को दोहराने की काबिलियत रखते हैं। बहुजन हुंकार रैली को संबोधन के दौरान चंद्रशेखर ने कहा है कि – “अगर देश के संविधान पर आंच आई, तो भीमा कोरेगांव दोहरा देंगे। उन्होंने कहा, “इस बार वोट देने से पहले रोहित वेमुला की शहादत याद रखना, अत्याचारी, अत्याचारी होता है। वो तुम्हारा कभी हितैषी नहीं हो सकता। इसलिए मैं कहता हूं भीमा कोरेगांव दोहरा देंगे। अभी उसकी जरूरत नहीं है। जिस दिन देश के संविधान पर आंच आई, भीमा कोरेगांव दोहरा देंगे।” हालांकि चंद्रशेखर के इस बयान के बाद अभी तक किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस बयान पर जल्द ही एक नया विवाद भी खड़ा हो सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले चंद्रशेखर रावण ने देवबंद में मंगलवार को बहुजन हुंकार यात्रा बुलाई थी । हालांकि पुलिस ने बहुजन हुंकार यात्रा को आचार संहिता के उल्लंघन के कारण रोका और उसके बाद चंद्रशेखर रावण को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान चंद्रशेखर रावण की तबीयत काफी खराब हो गई और उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
राजनीति और सोशल मीडिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
भीम आर्मी चीफ के बिगड़े बोल, जोश जोश में दिया ऐसा बयान - India Alive
Description
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण के बड़ बोलेपन से हर कोई वाकिफ है। चंद्रशेखर की आज पहली हुंकार रैली थी जिसे काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा था।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


