एक बार फिर सामने आई है दबंग स्टार सलमान खान की दरियादिली
सलमान खान इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं। वह जो भी फिल्म करते हैं वह दर्शकों को बहुत पसंद आती है और उनकी फिल्म का 100 करोड़ के आंकड़े पार करना तो एक मामूली बात हो गई है। सलमान खान की दरियादिली और उनके गुस्से के बारे में बॉलीवुड में सभी जानते हैं। कई ऐसे अभिनेता रहे हैं जिनका करियर सलमान खान के गुस्से और नाराजगी के कारण बर्बाद हो गया तो वहीं कई ऐसे कलाकार भी रहे हैं। जिन पर सलमान खान की मेहरबानी रही और उनका करियर आज बॉलीवुड में टॉप पर है। सलमान खान ने हाल ही में दबंग 3 की शूटिंग शुरू की है। दबंग 3 में उनके कोस्टार दंडी पांडे को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद सलमान खान ने तुरंत उनकी मदद करने का फैसला लिया।
दबंग 3 सलमान के को-स्टार हैं दंडी पांडे
सलमान खान कुछ समय पहले दबंग 3 की शूटिंग कर रहे थे। मगर हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग से थोड़ा ब्रेक लिया हुआ है। दंडी पांडे दबंग सीरीज में सलमान खान के को-स्टार रहे हैं। जब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और यह बात सलमान खान को मालूम पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपनी टीम को उनके पास भेजा। सब बात जानने के बाद सलमान खान की टीम ने दंडी पांडे का इलाज करवाने का फैसला लिया। जिसका पूरा खर्चा सलमान खान का फाउंडेशन बींग ह्यूमन उठाएगा। सलमान खान की दरियादिली ने बॉलीवुड में एक बार फिर से सबका दिल जीत लिया है।
बीइंग ह्यूमन चलाते हैं सलमान खान
सलमान खान गरीबों की मदद के लिए बच्चों के इलाज के लिए एक बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन चलाते हैं। जिसमें वह बिना किसी शर्त के और बिना किसी से पैसा लिए लोगों की सहायता किया करते हैं। यह काम तो सलमान खान एक फाउंडेशन के जरिए करते हैं। मगर सलमान खान ने कई बॉलीवुड कलाकारों को बॉलीवुड में आने का मौका दिया और आज वह अपने करियर के टॉप पर हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



