राष्ट्रीय जनता दल ने मनाया अपना 23 वां स्थापना दिवस गरजे ,तेज प्रताप यादव
लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का 23 मई स्थापना दिवस 5 जुलाई को आरजेडी के मुख्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के साथ-साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मंच पर दिखाई दिए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंच से नदारद रहे। हालांकि पिछले काफी समय से तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच अनबन की खबरें आती रहती हैं। मगर फिर भी दोनों भाई खुद को एक साथ एकजुट दिखाने का प्रयास करते हैं। आरजेडी के स्थापना दिवस पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। राबड़ी देवी के दोनों तरफ उनके दोनों बेटों को बैठने का प्रबंध किया गया। स्थापना दिवस पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। स्थापना दिवस के मौके पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मंच से ही गरजने लगे।
भाइयों के बीच में आने वाले को दी चुनौती
स्थापना दिवस के मौके पर लालू और राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने चिर परिचित अंदाज में मंच से गरजते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं कृष्ण हूं और तेजस्वी यादव अर्जुन है। यदि हमारे बीच कोई आएगा तो सुदर्शन चक्र चल जाएगा। हम दोनों मिलकर उसे चीर देंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव किसी काम में व्यस्त हैं इसीलिए उन्होंने मुझे यहां पर भेजा है। मंच से भाषण देते हुए राबड़ी देवी ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार के शासन में बिहार में अपराध चरम सीमा पर है।
करनी होगी हार की समीक्षा
राबड़ी देवी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी अपनी पार्टी के सीनियर विधायकों और सांसदों पर डालते हुए कहा कि जीते हुए विधायकों और सांसदों ने केवल अपने क्षेत्र तक सिमट जाने को ही सही समझा। ज्यादा से ज्यादा लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं। हमें इसके लिए काम करना होगा और चुनाव का इंतजार करना सही नहीं है। दरअसल इस बार के लोकसभा चुनाव में आरजेडी को एक भी सीट नहीं मिली है। 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था। उस समय उनके पास 17 लोकसभा सांसद और 8 राज्यसभा सांसद थे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



