भारतीय जनता पार्टीNews politics Sports 

भारतीय जनता पार्टी को मिला एक और खिलाड़ी का साथ

भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर केंद्र में अपनी सरकार बनाई है। भाजपा की सफलता का कारण उन के स्टार प्रचारक रहे हैं। भाजपा के इन स्टार प्रचारकों में अभिनेता से लेकर खिलाड़ियों तक का नाम शामिल रहा है। पहले ही बीजेपी को कई अन्य खिलाड़ियों का साथ मिल चुका है। मगर अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

हरियाणा में जन्मी 29 वर्षीय साइना नेहवाल ने आज बीजेपी मुख्यालय में भाजपा का दामन थामा। आने वाले चुनाव प्रचार में युवा बीजेपी का साथ निभाती हुई देखी जा सकती हैं।

यह रहा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का मुख्य कारण

साइना नेहवाल

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने बताया कि  देश के प्रधानमंत्री  से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी जॉइन की। साइना नेहवाल ने भाजपा ज्वाइन करने के दौरान कहा कि मैं कड़ी मेहनत करती हूं और मुझे कड़ी मेहनत करने वाले लोग काफी पसंद हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी भी देश की भलाई के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने राजनीति में अपना कदम रखा है। साइना नेहवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है। वह राजनीति में कड़ी मेहनत कर जन सेवा करना चाहती हैं।

कई पुरस्कारों से हो चुकी है सम्मानित

साइना नेहवाल राजनीति में भले ही नयी हों मगर खेल के क्षेत्र में उन्हें महारत हासिल है। उनके नाम अब तक 24 इंटरनेशनल खिताब हैं। लंदन ओलंपिक में उन्होंने देश के लिए कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण उन्हें देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार भी प्राप्त किया है। साइना नेहवाल ने देश के एक और जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के साथ विवाह किया है।

( देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर) 

Summary
भारतीय जनता पार्टी को मिला एक और खिलाड़ी का साथ
Article Name
भारतीय जनता पार्टी को मिला एक और खिलाड़ी का साथ
Description
भारतीय बैडमिंटन स्टार कहीं जाने वाली साइना नेहवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लि इससे भाजपा को चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment