दिल्ली चुनाव में लगने वाला है बिहार का तड़का, नीतीश व शाह अब साथ में करेंगे चुनाव प्रचार
इस बात में कोई दो राय नही है की अब दिल्ली में होने वाला विधानसभा चुनाव बेहद करीब आ चुका है। जैसे जैसे दिन बीत रहा है राजनीति पार्टियों की धड़कनें तेज होती जा रही है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं इसी बीच दिल्ली चुनाव में बिहार के मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ प्रचार करने वाले है। जी हां खबरे मिली हैं कि नीतीश कुमार और अमित शाह 2 फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में साझा रैली करेंगे।

दिल्ली चुनाव में लगेगा बिहार का तड़का
कहा जा रहा है कि इसके साथ ही संगम विहार में बीजेपी और नीतीश कुमार की 4 बजे जनसभा भी तय है। जिसमें नीतीश कुमार अमित शाह और जेपी नड्डा दोनों नेताओं के साथ चुनावी जनसभा करेंगे। हालांकि इन दोनों पार्टियों की रणनीति दिल्ली में बिहारी वोटरों का मत हासिल करना है लेकिन अगर ऐसे में पार्टी का मानना है कि नीतीश कुमार चुनावी समर में अमित शाह के साथ उतरते हैं तो बड़ा सियासी असर देखने को मिल सकता है।
जनता दल यूनाइटेड के इस फैसले से बिहार की राजनीति में आया भूचाल
एक तरफ जहां बिहार की राजनीति के रणनीतिकार प्रशांत किशोर दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर बीजेपी को एनडीए के सीएम नीतीश कुमार का साथ मिला है। जहां नीतीश कुमार की पार्टी के ही नेता प्रशांत किशोर आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बना रहे हैं, वहीं अब खुद नीतीश कुमार दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए उतर गए हैं।
जेडीयू में जारी है सियासी रार
वैसे अब नीतीश व प्रशांत किशोर के बीच जबरदस्त सियासी लड़ाई देखने को मिल रहा है। जहां जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर खुलकर सीएए के खिलाफ हैं और नीतीश कुमार के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर चुके हैं, वहीं नीतीश कुमार सीएए के पक्ष में हैं। बीते दिनों नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि अमित शाह के कहने पर प्रशांत किशोर को जेडीयू में शामिल किया गया था।
दरअसल हाल ही में नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा और कहा कि अगर कोई मुझे पत्र लिखता है तो मैं जवाब देता हूं, लेकिन कोई ट्वीट करता है तो उन्हें ट्वीट करने दें। हमें इससे क्या लेना। पार्टी में कोई भी तब तक रह सकता है जब तक वह चाहे। वह चाहे तो जा भी सकता है।
‘मेरा रंग आप जैसा नहीं’
जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा की पार्टी में मुझे लेने को लेकर नीतीश कुमार ऐसे झूठ कैसे बोल सकते हैं। आपने एक नाकाम कोशिश की है। मेरा रंग आपके जैसा नहीं है।

