साइना ने बताया क्यों थामा बीजेपी का दामन, पीएम मोदी को बताया प्रेरणास्रोत
साइना नेहवाल को आप सभी अभी तक एक खिलाड़ी के रूप में जानते होंगे लेकिन अब जाकर इनका नाम राजनीति से भी जुड़ गया है। जी हां अब बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल न सिर्फ खिलाड़ी रह गई हैं बल्कि एक राजनीतिज्ञ भी बन चुकी हैं, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन्होने बुधवार के दिन अपनी बहन चंद्रांशु नेहवाल के साथ बीजेपी जॉइन कर ली। साइना नेहवाल को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर साइना नेहवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी का जमकर तारीफ की। अब देखना ये है कि बैडमिंटन के अलावा राजनीति में कितना कमाल दिखा सकती हैं।

कड़ी मेहनत करने वालों को पसंद करती हैं साइना
इतना ही नहीं इसके बाद उन्होने कहा, ‘आज अच्छा दिन है। मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है। मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं।’
पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा
साइना नेहवाल ने बीजेपी में शामिल होने के बाद यह भी कहा कि उन्हें पीएम मोदी से प्रेरणा मिलती है। देश के लिए बहुत काम किया। मुझे खुशी है कि मैं बीजेपी का हिस्सा बनी हूं। बीजेपी देश के लिए काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि मैं पार्टी की अपेक्षाओं पर खरी उतरूंगी।
दुनिया की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी हैं साइना
आप सभी को बताते चलें कि 29 वर्षीय साइना नेहवाल राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। यही नहीं वो दुनिया की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त कर चुकी हैं। इतना ही नहीं अभी तक तो उन्होंने कुल 24 अंतरराष्ट्रीय टाइटल जीते हैं। इसके साथ लंदन ओलंपिक में भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया था। वर्तमान में साइन दुनिया की 8वीं वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

