दिल्ली पुलिसNews politics Security 

हाईकोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी दिल्ली पुलिस

रविवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील और पुलिस के बीच काफी झड़प हुई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बड़ा हो गया कि अब दिल्ली पुलिस के सभी पुलिसकर्मी हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। सभी पुलिसकर्मी अपने सहयोगी पुलिसकर्मी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे हैं।

मंगलवार को दिनभर इन पुलिसकर्मियों को मनाने की कोशिश जारी रही। पुलिसकर्मियों ने वकीलों से नाराज होकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पुलिस प्रोटेक्शन एक्ट बनाने के साथ-साथ अन्य कई तरह की मांगों को लेकर वह सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार की शाम विशेष पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने पुलिस वालों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों को सुना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका भी दायर की जाएगी।

उपराज्यपाल की बनी हुई है नजर

पुलिस कर्मियों का धरना

दिल्ली के उपराज्यपाल ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसवालों को या विश्वास भी दिलाया कि उनके साथ पूरा न्याय किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की समीक्षा भी की उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि वकीलों और पुलिसकर्मियों को आपस में विश्वास बहाल करना चाहिए। कुछ अराजक तत्वों की वजह से यह घटनाएं घटी है जो कि उचित नहीं है। सभी पीड़ित पुलिसकर्मियों के साथ न्याय किया जाएगा।

हाईकोर्ट पनर्विचार याचिका के जरिए कर सकता है पुन: विचार

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त सतीश गोलचा द्वारा हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर किए जाने के अलावा गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी गई है। केंद्र सरकार बारीकी से वकीलों और पुलिस के बीच हुई इस घटना पर नजर बनाए हुए है। यह घटना दिल्ली के तीस हजारी अदालत में घटी इस घटना के दौरान कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी और कई वकील भी घायल हुए हैं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

 

Summary
हाईकोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी दिल्ली पुलिस
Article Name
हाईकोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी दिल्ली पुलिस
Description
वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त सतीश ने हाईकोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment