पंजाबी गायक युवराज हंस ने ब्याह रचाया, पिक्स हुई वायरल
जी टीवी के फेमस शो ‘पवित्र रिश्ता’ की मानसी शर्मा गायक युवराज हंस के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। युवराज और मानसी की सगाई 2017 में हुई थी। कुछ समय पहले दोनों की प्रीवेडिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं। पवित्र रिश्ते के बाद, मानसी मरियम खान के ‘रिपोर्टिंग लाइव’ धारावाहिक में भी दिखाई दीं।
सोशल मीडिया पर मानसी और युवराज की हल्दी, मेंहदी और शादी के फंक्शन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें मानसी नीला रंग शरारा, हैवी मांग टीका, ईयरिंग्स, नेकलेस में नजर आ रही हैं।
सलमान खान का वार, मशहूर पाकिस्तानी गायक को किया फिल्म से बाहर
गायक युवराज हंस की बात करें तो वह गोल्डन और ब्लू कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दोनों गुरुद्वारे के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिये युवराज हंस से हुई थी। क्रिकेट लीग के दौरान की बात है। कई सालों तक वे एक-दूसरे से बात करते थे और फिर डेटिंग शुरू कर देते थे। इसके बाद दोनों ने परिवार के साथ रिश्ते के बारे में बात की और यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया।
गायक युवराज हंस पंजाबी जगत के जाने-माने सिंगर है जिनकी फैन फोल्लोविंग काफी अधिक है| हमारी तरफ से मानसी-युवराज को शादी की ढेरो शुभकामनाएं|
कश्मीर धारा 370 को डिफेंड करते दिखे सुशासन बाबू नीतीश कुमार

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



