पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहEconomy News 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब

देश में इस समय आर्थिक संकट चल रहा है। 4 साल तक लगातार ऊंची विकास दर हासिल करने के बाद भारत की विकास दर अचानक नीचे गिर गई। अब सरकार देश की विकास दर को पुनः पटरी पर लाने के लिए कई प्रयास कर रही है। इसके लिए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई उपाय किए हैं। उन्होंने कई जगहों पर लोगों को टैक्स की छूट भी दी है।

हाल ही में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कांग्रेस सरकार पर यह आरोप लगाते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दौर सरकारी बैंकों के लिए सबसे खराब था। मनमोहन सिंह के अलावा निर्मला सीतारमण ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के ऊपर टिप्पणी करते हुए उनके कार्यकाल को भी सरकारी बैंकों के लिए सबसे खराब बताया था। जिसके बाद अब वित्त मंत्री को कांग्रेस की तरफ से यह सलाह दी गई है कि वह कांग्रेस पर आरोप मढ़ना बंद करें।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया यह जवाब

निर्मला सीतारमण द्वारा देश में चल रहे आर्थिक संकट का दोष कांग्रेस सरकार के ऊपर मढ़ने के बाद मनमोहन सिंह सामने आए और उन्होंने निर्मला सीतारमण की टिप्पणी का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को देश की आर्थिक स्थिति का दोष पूर्व सरकारों को देना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 साल का समय किसी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त होता है। हालांकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ आर्थिक नीतियों की कमजोरियों को भी स्वीकार किया।

निर्मला सीतारमण ने कही थी यह बात

देश की वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयार्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में भाषण देने के दौरान कहा था कि जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा होता है। तब एक विशेष क्षेत्र पर आप ध्यान देते हैं कि इसमें क्या कमी है तब आपको यह याद करना आवश्यक हो जाता है कि किस दौर में इसमें कौन सी कमी थी। उन्होंने मनमोहन सिंह और रघुराम राजन की जोड़ी को सरकारी बैंकों के लिए सबसे बुरा दौर बताया था।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब
Article Name
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब
Description
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए एक बयान दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment