पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अनुच्छेद 370 को लेकर कही बड़ी बात
जब से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ है तब से लेकर देशभर के लोगों में जश्न का माहौल है। हालांकि जम्मू कश्मीर में हालात ठीक नहीं है। वहां पर कर्फ्यू लगा हुआ है और इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। कई लोग सरकार की इसी बात को लेकर उस पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने जिस तरीके से अनुच्छेद 370 पर प्रहार किया और जम्मू कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया। वह भारत की लोकतांत्रिक छवि पेश नहीं करता है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के साथ देश की सभी पार्टियां हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी कुछ पार्टियां सरकार के इस कदम पर उनके खिलाफ हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर अब एक बड़ी बात कह दी है।
देश के लिए घातक होगा यह कदम
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के इस कदम पर सभी लोग जश्न मना रहे हैं। सभी पार्टियां उनके साथ हैं मगर कांग्रेस पार्टी इस कदम का विरोध कर रही है। भले ही सबको यह लगता हो कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सही है। परंतु हमें पता है कि भविष्य में सरकार को इसके नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। हमें पता है कि हमारे इस समर्थन ना करने के कारण हमें कई वर्षों तक सत्ता से बाहर रहना पड़ सकता है। मगर हम स्वयं का नुकसान करने के लिए तैयार हैं मगर देश का नुकसान करने के लिए कतई तैयार नहीं हैं।
गलत साबित हुए हैं पहले भी उठाए गए कदम
मनमोहन सिंह जी ने यह भी कहा कि हमने पहले ही कहा था कि नोटबंदी और जीएसटी देश के लिए घातक कदम साबित होंगे। उस समय सभी इस फैसले को लेकर जश्न मना रहे थे। मगर देखते ही देखते हमारी अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गई। हमें अपने कदम के कारण सत्ता से विस्थापित होना पड़ा। मगर हमारे द्वारा कही गई बात सत्य साबित हुई।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।


