कांग्रेस सीट से चुनाव लड़ रही उर्मिला मातोंडकर के समर्थन में राम गोपाल वर्मा ने दिया यह बयान
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हो गई और कांग्रेस में शामिल होते ही उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिकट मिल गया। उर्मिला मातोंडकर अब कांग्रेस के टिकट पर मुंबई के उत्तर सीट से चुनाव लड़ेगी। उर्मिला मातोंडकर को लेकर राम गोपाल वर्मा ने एक फिल्में बनाई थी जिसका नाम था रंगीला। इस फिल्म के बाद से ही उर्मिला मातोंडकर और रामगोपाल वर्मा के रिश्ते काफी अच्छी और मजबूत हैं। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने कांग्रेस से मुंबई उत्तर सीट की लोकसभा प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर के समर्थन में एक बयान दिया है और कहा कि मुझे पहली बार अपने देश से प्यार हुआ है।
उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्में की जिनमें दौड़ ,कौन ,भूत के अलावा और भी कई फिल्में शामिल हैं। एक समय था जब राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर को एक-दूसरे का बहुत करीबी दोस्त माना जाता था। मगर समय के साथ-साथ दोनों के रास्ते अलग अलग होते चले गए। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले राम गोपाल वर्मा अब ज्यादा सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं देते। हालांकि वह अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में जरूर रहते हैं। उर्मिला मातोंडकर भी अब बॉलीवुड छोड़कर राजनीति में आ चुकी हैं। हालांकि कुछ लोग राम गोपाल वर्मा की इस बयान को उनकी तारीफ कम और उर्मिला के ऊपर व्यंग के रूप में ज्यादा देख रहे हैं। यह बयान उर्मिला को पर व्यंग है या उनकी प्रशंसा या तो राम गोपाल वर्मा ही जानते होंगें।
हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने लक्ष्मी एनटीआर नाम से एक ताल तेलुगू फिल्म बनाई थी। जो आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री एनटीआर रामा राव और उनके पत्नी के रिश्ते पर आधारित थी। मगर चुनाव आयोग ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। जल्दी ही राम गोपाल वर्मा पहली बार अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखेंगे और वह आपने द्वारा बनाई गई फिल्म कोबरा में खुद एक अहम किरदार निभाएंगे।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



