विश्व कपNews Sports Trending 

विश्व कप में चयन ना होने के बावजूद विश्व कप खेल सकते हैं अंबाती रायडू और ऋषभ पंत

30 मई 2019 से शुरू होने वाले 12 में विश्व कप के लिए सोमवार को बीसीसीआई की चयन समिति ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय इस भारतीय टीम में अगर सबसे चौंकाने वाला कोई फैसला रहा तो वह रहा टीम में ऋषभ पंत और अंबाती रायडू का शामिल ना किया जाना। इस फैसले को लेकर कई बड़े दिग्गजों ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं कि आखिर क्यों इन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया। मगर बुधवार को बीसीसीआई की ओर से एक अच्छी खबर सामने आई। जिसके अनुसार ऋषभ पंत और अंबाती रायडू के अलावा नवदीप सैनी 2019 का विश्व कप खेल सकते हैं।

दरअसल बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि ऋषभ पंत, अंबाती रायडू और नवदीप सैनी स्टैंडबाई खिलाड़ियों के रूप में टीम के साथ जाएंगे। स्टैंडबाई का मतलब यह हुआ कि यदि 15 सदस्य टीम में से कोई सदस्य चोटिल होता है या फिर किसी कारणवश कोई खिलाड़ी मैच ना खेल पाए तो स्टैंडबाई खिलाड़ियों को लेकर मैच खेला जा सकता है। टीम में ऋषभ पंत को पहले स्टैंडबाई बल्लेबाज के रूप में वही अंबाती रायडू को दूसरे स्टैंडबाई बल्लेबाज के रूप में रखा गया है। स्टैंडबाई गेंदबाज के रूप में नवदीप सैनी को भी रखा गया है। वहीं खलील अहमद, दीपक चाहर और आवेश खान यह तीनों खिलाड़ी नेट बोलो ग्रुप में टीम का हिस्सा रहेंगे।

विश्व कप 2019 के लिए घोषित की गई भारतीय टीम की कमान विराट कोहली को दी गई है। वहीं रोहित शर्मा उप कप्तान हैं। इसके अलावा शिखर धवन ,केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी ,रविंद्र जडेजा ,हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल ,यजुवेंद्र चहल ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार टीम में शामिल हैं।

दिनेश कार्तिक को अनुभव ज्यादा होने के कारण टीम में शामिल किया गया। वहीं ऋषभ पंत कम अनुभव के कारण टीम से बाहर रहे।

Summary
विश्व कप में चयन ना होने के बावजूद विश्व कप खेल सकते हैं अंबाती रायडू और ऋषभ पंत
Article Name
विश्व कप में चयन ना होने के बावजूद विश्व कप खेल सकते हैं अंबाती रायडू और ऋषभ पंत
Description
बीसीसीआई की ओर से एक अच्छी खबर सामने आई। जिसके अनुसार ऋषभ पंत और अंबाती रायडू के अलावा नवदीप सैनी 2019 का विश्व कप खेल सकते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment