राहुल गाँधी ने मोदी पर तंज कसा सही साबित करने के लिए पूरे देश को बनाया चौकीदार
पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2019 के वजह से सियासी माहौल गरमाया हुआ है । ऐसे में रोज ताबड़तोड़ रैलियां देश की शीर्षस्थ पार्टियों के द्वारा की जा रही हैं । कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा कर्नाटक के कलबुर्गी में एक रैली की गई । इस रैली में राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसे ।
मैं भी चौकीदार हूँ
कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कर्नाटक में रैली करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसे । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाया जा रहे कैंपेन मैं भी चौकीदार हूँ पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह डर था कि वह उनका झूठ पकड़ा जाएगा । उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जितनी भी गड़बड़ियां कि वह जनता के सामने आ जाएंगी । इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की जनता को ही चौकीदार बना दिया ।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले जो भी वादे देश की जनता से किए उन्होंने उसे पूरा नहीं किया । उन्होंने कांग्रेस सरकार की बड़ाई करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पहले ही किसान का कर्ज माफ करने का वादा देश की जनता से किया था और चुनाव जीतने के पश्चात राजस्थान , मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार जैसे ही बना उसके तुरंत बाद ही कांग्रेस की सरकार ने कर्ज माफ करके देश की जनता को दिखा दिया ।
मोदी कर रहे है देश को तबाह
राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी अपने चुनावी वादों के दौरान यह नहीं कहा था कि पूरे देश को चौकीदार बना दूंगा । देश की जनता , देश का युवा बेरोजगार होकर घूम रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में क्यों नहीं सोचते । वही नरेंद्र मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों को तबाह करने में लगे हैं । जिस तरीके से उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया ।
गौरतलब है कि राहुल गांधी मोदी पर हमेशा ही चौकीदार चोर है इस जुमले का प्रयोग करते हुए नजर आते हैं । वही राहुल गांधी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल डील में चोरी करवाई है ।
राजनीति से जुड़ी और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.
Summary

Article Name
राहुल गाँधी ने मोदी पर तंज कसा, पूरे देश को बनाया चौकीदार - India Alive
Description
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा कर्नाटक के कलबुर्गी में एक रैली की गई । इस रैली में राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसे ।
Author
Kunwar Hari Om
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


