तो इसलिए आईपीएल में शाहरुख और अंबानी लगाते हैं पैसा
आईपीएल यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होने वाला है और आईपीएल प्रेमी भी पूरे भारत में इस समय का इंतजार कर रहे हैं। जब से आई पी एल मैच शुरू होते हैं तब से क्रिकेट प्रेमियों के बीच क्रिकेट को लेकर एक नई दिलचस्पी देखने को मिलती है।
लेकिन सबसे बड़ी खास बात यह है कि आईपीएल मैच में ऐसा क्या खास होता है, जिसकी वजह से शाहरुख और अंबानी जैसे लोग भी इसमें पैसा लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं शाहरुख और अंबानी आईपीएल में क्यों लगाते हैं इतना पैसा ?
इस वजह से शाहरुख और अंबानी आईपीएल में दिखाते हैं दिल दिलचस्पी –
क्रिकेट की दुनिया का सबसे दिलचस्प समय आईपीएल का होता है, क्योंकि बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर क्रिकेट की दुनिया के कई नामचीन सितारे इसमें शामिल होते हैं और उनके रहने- ठहरने, खाने-पीने, प्रचार-प्रसार करने के पीछे अरबों रुपए का पैसा पानी के तरीके बहाया जाता है लेकिन इन सबके अलावा अंबानी और शाहरुख खान जैसे लोग इसमें पैसा कैसे कमाते हैं इसके पीछे कई सारी वजह हैं।
सबसे पहली बात तो यह की सबसे ज्यादा कमाई स्पॉन्सर्स से होती है जो कि खिलाड़ियों की टी-शर्ट और कैप पर लगे लोगो होते हैं, जिसकी वजह से कंपनी का प्रचार होता है और कंपनी इसके एवज में पैसे देती है। टिकट कमाई से भी फ्रेंचाइजी टीम को काफी पैसा मिलता है, इसका कुछ हिस्सा टीम फ्रेंचाइजी स्टेट एसोसिएशन को भी देती है।
आईपीएल की ब्रॉडकास्टिंग मीडिया के राइट्स बीसीसीआई के द्वारा चैनल्स को बेचा जाता है, इससे होने वाली कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा टीम मालिकों को भी जाता है।
बीसीसीआई टीम की रैंकिंग के हिसाब से पैसे को साझा करती है सबसे ज्यादा पैसा उस टीम को मिलता है जो फाइनल तक पहुंचती है। खास बात यह है कि टीम की कमाई का 30% हिस्सा स्पॉन्सर्स से आता है।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है इस बार यह देखना काफी रोमांचक होगा कि कौन सी टीम फाइनल तक पहुंचती है और किन-किन खिलाड़ियों का दमखम मैदान में रोमांच को बनाए रखेगा। आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने के लिए हमारी इंडिया अलाइव वेबसाइट से बने रहिए।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
तो इसलिए आईपीएल में शाहरुख और अंबानी लगाते हैं पैसा
Description
आईपीएल यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होने वाला है और आईपीएल प्रेमी भी पूरे भारत में इस समय का इंतजार कर रहे हैं।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


