दिग्विजय सिंहNews 

दिग्विजय ने कहा करूंगा चुनौतियों को स्वीकार राहुल जहां से कहेंगे वहां से लड़ूंगा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है ऐसे में सभी पार्टियां के राजनेता अपने अपने सीट को लेकर काफी पशोपेश में है । राजनेता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किस नेता को किस चुनाव की सीट से लड़ना है ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की सबसे मुश्किल सीट से दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ने का मशवरा दिया था इसके पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रह चुके दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को जवाब दिया है ।

दिग्विजय सिंह ने कहा करूंगा चुनौतियों को स्वीकार

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मशवरा दिए जाने पर दिग्विजय सिंह ने अपना जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया है । उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी मुश्किल चुनौतियों का सामना करेंगे । उन्होंने कहा कि वह हर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे । अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें जहां से भी चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे वह वहां से ही चुनाव लड़ेंगे । अपने वरिष्ठता को दिखाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनौतियों को स्वीकार करना उनकी आदत है  ।

कमलनाथ ने किया था आग्रह

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में देश की जनता के सामने बताया कि   उन्होंने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि अगर वह लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव लड़ना चाहते हैं तो किसी कठिन सीट से चुनाव लड़ने की चेष्टा करें ।
 उन्होंने मशवरा देते हुए भोपाल और इंदौर जैसे लोकसभा सीटों पर बात कर बात करते हुए बताया कि प्रदेश में तकरीबन दो से तीन ऐसी लोकसभा सीट है । जहां से कांग्रेस ने 30 से 35 सालों में कोई भी सीट नहीं लाई है । इसके पश्चात राजनीतिक गलियारों में ऐसी सुगबुगाहट उठी हुई थी कि आने वाले समय में दिग्विजय सिंह भोपाल या फिर इंदौर से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं । इसके पश्चात सारे कयासों को खत्म करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे चुनौती को स्वीकार करते हैं और राहुल गांधी जहां से कहेंगे वह वहां से ही चुनाव लड़ेंगे ।

राजनीति से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Related posts

Leave a Comment