जल्द ही निक और प्रियंका के फैंस को मिलने वाली है खुशखबरी, परिवार में आ रहा नन्हा मेहमान
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार सिंगर निक जोनस की शादी के बाद से ये कपल हमेशा ही किसी ना किसी मौके को लेकर चर्चा में बना रहता है। कभी किसी समारोह में जाने को लेकर तो कभी अजीबो गरीब ड्रेस को लेकर तो कभी अपनी पार्टी आदि को लेकर। फिलहाल तो आपको बताते चलें कि प्रियंका और निक के चहेतों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है और वो ये है कि इनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।
जल्द घर आएगा नन्हा मेहमान
असल में आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रियंका की जेठानी और जो जोनास की पत्नी सोफी टर्नर जल्दी ही मां बनने वाली हैं। खबरों की माने तो 23 वर्षीय सोफी प्रेग्नेंट हैं। और ये सोफी टर्नर और जो जोनास का पहला बच्चा है जिसके स्वागत की तयारी जोरो से हो रही हैं। फिलहाल तो आपको ये बताते चलें कि इस कपल ने अभी तक ये खुशखबरी आधिकारिक तौर पर अपने फैंस के साथ साझा नहीं की है मगर जैसा की बताया जा रहा उन्होंने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों को जोनस परिवार ने यह खुशखबरी दे दी है।
ऑस्कर अवॉर्ड पानें में किसने पाई सफलता
आपने देखा होगा की अभी हाल ही में संपन्न हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा सोफी टर्नर भी अपने पति के साथ शानदार लुक में नजर आयीं थीं। हाई नेक मल्टी कलर प्रिंटेड टॉप संग रफल स्कर्ट में फैन्स ने सोफी के इस खास लुक की काफी तारीफ़ भी की थी। आपको पता होना चाहिए कि सोफी अपने आउटफिट्स का खास तौर पर ख्याल रख रही हैं। आपको ये भी पता होना चाहिए कि सोफी मशहूर अमेरिकी टीवी सीरियल “Game of Thrones” की एक्ट्रेस हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की इस खूबसूरत कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने लाखों फैंस को सरप्राइज कर दिया था। इन्होने अभी हाल ही में पिछले वर्ष जून में शादी की थी।

