टाइगर श्रॉफ नहीं तो फिर किसके साथ Valentine Day मना रही हैं दिशा?

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को भला कौन नहीं जनता होगा। बता दें की ये दोनों ही फिल्मस्टार्स पिछले काफी लम्बे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके इस रिश्ते के बारे में टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ भी पूरी तरह से रूबरू हैं और इस बात को स्वीकार भी करते रहे हैं। ऐसे में आज जहाँ पूरा विश्व Valentine Day मना रहा है वहां हमारा बॉलीवुड भला कैसे पीछे रह सकता है।

Valentine Day पर इनके साथ थी दिशा

मगर यहाँ पर जो जानकरी सामने आ रही है उसके अनुसार आज इस खास मौके पर दिशा अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ नहीं बल्कि कहीं और ही वक्त बिता रही हैं। आखिर कौन है वो और क्या है उनका वैलेंटाइन डे का प्लान, आपको बताते हैं सब कुछ। सबसे पहेल तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस खास दिन दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ नहीं बल्कि अपनी हालिया रिलीज फिल्म मलंग की टीम के साथ नजर आ रही हैं। बताते चलें कि तस्वीर में फिल्म मलंग के उनके को-स्टार आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुनाल खेमू और अमृता खानविलकर सभी मौजूद हैं। दिशा ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे सबसे पसंदीदा लोगों के साथ।”

आपको यह जानकार भी हैरानी होगी की दिशा की इन्स्टा पर साझा की गयी इस तस्वीर को केवल 1 घंटे में ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

जल्द ही निक और प्रियंका के फैंस को मिलने वाली है खुशखबरी, परिवार में आ रहा नन्हा मेहमान

फैन्स पूछे टाइगर किधर है?

हालाँकि इस तस्वीर पर कई सारे कमेंट भी आये जिसमे फैन्स ने दिशा पाटनी से उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को लेकर कई सरे सवाल भी पूछे। कई फैन्स ने कमेंट में यह पुचा की, टाइगर किधर है? वहीं दूसरी तरफ कुछ अन्य फैन्स ने दिशा को यह भी याद दिलाया कि आज ब्लैक डे (पुलवामा टेरर अटैक) है और निशित रूप से उन्हें यह बात भी जरुर याद रखनी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment