Bollywood Entertainment Featured Article News 

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है, इंडस्ट्री के ‘भाईजान’ यानि की ‘सलमान खान’ के बारे में। अपनी फिल्मों के जरिये दर्शकों का प्यार पाने वाले भाईजान की फिल्म ‘भारत’ जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ‘अली अब्बास जफर’ के द्वारा निर्देशित फिल्म में सलमान खान का नया लुक सामने आया है। फिल्म के पोस्टर में सलमान किसी बूढ़े नज़र आ रहे है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। सफेद बाल और सफेद दाढ़ी में नजर आने वाले सलमान को लगातार लोग टि्वटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं।

आपके ये फेवरेट सेलिब्रिटीज नहीं दे सकते वोट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

इतना ही नहीं टि्वटर पर भी सलमान खान का यह लुक टॉप टेन ट्रेंड में चल रहा है। यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले 24 अप्रैल को फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है। सलमान खान ने भारत फिल्म में अपने लुक वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘जितने सफेद बाल मेरे सिर और दाढ़ी में है, उससे ज्यादा रंगी मेरी जिंदगी रही है।’ फोटो डालने के कुछ समय बाद ही इस फोटो पर काफी ज्यादा संख्या में लाइक और कमेंट आने लग गए थे। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सलमान खान के कई रूप देखने को मिलेंगे।

आखिर क्यों गए थे ‘मलाइका अरोड़ा’ और ‘अर्जुन कपूर’ लीलावती हॉस्पिटल

बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग ३’ का गाना लीक हो गया था| जिसमें सलमान ‘चुलबुल पांडे’ का सिग्नेचर स्टेप फॉलो करते नजर आ रहे थे। वीडियो में नीली शर्ट, नीली जींस पहने भाई जान का बैक लुक दिखाई दे रहा था और इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं वांटेड से भाई जान की जिंदगी को एक नया आयाम देने वाले इंडस्ट्री के जाने-माने डांसर, एक्टर और डायरेक्टर ‘प्रभु देवा’।

Summary
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक जारी हुआ- India Alive
Article Name
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का फर्स्ट लुक जारी हुआ- India Alive
Description
फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। सफेद बाल और सफेद दाढ़ी में नजर आने वाले सलमान को लगातार लोग टि्वटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment