News Trending लोकसभा 2019 

सपना चौधरी मामले में सियासत तेज, नरेंद्र राठी ने किया बड़ा खुलासा

सपना चौधरी मामले में सियासत में अब नया रुख़ इख़्तियार कर लिया है। जहां थोड़ी देर पहले सपना चौधरी ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है तो वहीं दूसरी ओर अब यूपी कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। कुल मिलाकर कांग्रेस अब सपना चौधरी को चारों ओर से घेरने की फिराक़ में है, क्योंकि नरेंद्र राठी ने जो सुबूत दिखाए हैं वह देखने के बाद आप भी परेशान हो जाएंगे।
नरेंद्र राठी ने दिखाया सदस्यता फॉर्म – 
यूपी कांग्रेस का सचिव नरेंद्र राठी ने सपना चौधरी के कांग्रेस ना ज्वाइन करने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल सपना चौधरी ने थोड़ी देर पहले यह बयान दिया था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है, ना ही वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने जा रही हैं। लेकिन यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने बड़ा खुलासा करते हुए सपना चौधरी के उस सदस्यता फॉर्म को दिखाया है जिसमें सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। नरेंद्र राठी ने कहा कि
“सपना चौधरी आईं और उन्होंने सदस्यता फॉर्म को खुद ही भरा, उनके इस पर हस्ताक्षर हैं। उनकी बहन ने खुद पार्टी को कल ज्वाइन किया। हमारे पास उनके दोनों फॉर्म उपलब्ध हैं।”
हालांकि यह देखने के बाद अब हर कोई परेशान हो गया है कि सपना चौधरी की बात में सच्चाई है ? या फिर नरेंद्र राठी के उस सदस्यता फॉर्म में कितनी सच्चाई है जिसे उन्होंने दिखाया है ! फिलहाल इतना जरूर है कि सपना चौधरी के कांग्रेस न ज्वाइन करने वाले बयान पर सियासत की गलियों में और भी उफान आ सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले नरेंद्र राठी के साथ की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें सपना चौधरी किसी फॉर्म पर अपना सिग्नेचर करते हुए नजर आ रही थी जिसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है लेकिन आज सपना चौधरी ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है ना ही वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने जा रही है जिसके बाद नरेंद्र राठी ने सपना चौधरी का वह फॉर्म दिखा दिया है जिसमें सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
Summary
Description
यूपी कांग्रेस का सचिव नरेंद्र राठी ने सपना चौधरी के कांग्रेस ना ज्वाइन करने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल सपना चौधरी ने थोड़ी देर पहले यह बयान दिया था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है, ना ही वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने जा रही हैं। लेकिन यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने बड़ा खुलासा करते हुए सपना चौधरी के उस सदस्यता फॉर्म को दिखाया है जिसमें सपना चौधरी ने कांग्रेस की
Author
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment