शत्रुघ्नElections 2019 News politics 

‘खामोश’ हुए शत्रुघ्न सिन्हा! अब पटना साहिब में गरजेंगे रविशंकर प्रसाद

बॉलीवुड में एक समय सबको अपने ही अंदाज से ‘खामोश’ करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी ने खामोश कर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपनी दूसरी सूची जारी कर चुकी है। पार्टी ने इस बार पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट ना देकर केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद को चुना है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उनको केवल वोट के प्रचार-प्रसार का जिम्मा सौंपा है।

बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को गांधीनगर से टिकट ना मिलने पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बीजेपी और मोदी पर कई वार किए। बिहारी बाबू ने न्यूटन के तीसरे लॉ को याद दिलाते हुए कहा- ‘इस फैसले से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं सक्षम हूं। मैं पहले भी कह चुका हूं, अगर मुझ पर कोई एक्शन हुआ तो उसका नतीजा न्यूटन के तीसरे लॉ की तरह होगा। हर एक्शन का एक रिएक्शन होता है… वो होगा’। मोदी पर रह-रह कर वार करने वाले बिहारी बाबू को बीजेपी ने टिकट ना देकर आगे का रास्ता साफ कर ही दिया है। ख़बरें यहां तक आ रही है कि कांग्रेस पटना साहिब से बिहारी बाबू को टिकट दे सकती है।

पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए रविशंकर प्रसाद भी कमर कस चुके हैं। भारत के मुद्दों, वसूलों और विकास की लड़ाई पर कानून मंत्री ने कहा- ‘पटना मेरा अपना शहर है, वहीं पैदा हुआ हूं, वहीं पढ़ाई की, वहीं से वकालत की शुरुआत की। मैं आज भी वहां से जुड़ा हुआ हूं। मैं वहां के लोगों के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी दायित्व देती है, वो स्वीकारता हूं’।
बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में उनको भारी बहुमत मिला। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के भोजपुरी अभिनेता किशोर कुणाल सिंह को 2 लाख 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
भले ही पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा को बाहर का रास्ता पूरी तरह से ना दिखाया हो लेकिन टिकट ना देकर ये भी साफ कर दिया है कि उनकी जरुरत अब पार्टी को नहीं है।

राजनीती से जुड़ी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment