महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक हादसा, चार लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र दर्दनाक हादसा: मुंबई में यूं तो जिंदगी कभी भी नहीं रुकती लेकिन कभी-कभी मुंबई ऐसे हादसों का शिकार हो जाती है जिसकी वजह से वहां पर रहने वाले कुछ लोगों की जिंदगियां जरूर रुक जाती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र में हुए इस दर्दनाक हादसे के बारे में जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है।
बस पलटने से हुआ – महाराष्ट्र दर्दनाक हादसा
अभी अभी मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के त्रंबकेश्वर रोड पर एक बस पलट गई। हालांकि बस किन कारणों से पलटी यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन कहां जा रहा है कि बस अचानक से अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया जिसकी वजह से बस पलटी खाते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
बस में करीब 60 यात्री मौजूद थे जिस वक्त बस गहरी खाई में गिरी कहा जा रहा है कि बस में उपस्थित लोगों में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस बस में सवार 45 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
महाराष्ट्र दर्दनाक हादसा में हालांकि मरे हुए 4 लोगों की शिनाख्त पुलिस के द्वारा की जा रही है और मौके पर पहुंची पुलिस बस में फंसे यात्रियों की भी मदद कर रही है दूसरी और जिन यात्रियों को गंभीर रूप से चोट लगी है उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि पुलिस इस मामले की पूछताछ बस में उपस्थित सकुशल लोगों से कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया है वहीं पुलिस ने उन लोगों की पहचान भी करनी शुरू कर दी है ताकि उन लोगों के परिजनों को बुलाया जा सके जो लोग इस हादसे में अपनी जान गवां बैठे हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक हादसा, चार लोगों की हुई मौत
Description
अभी अभी मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के त्रंबकेश्वर रोड पर एक बस पलट गई। हालांकि बस किन कारणों से पलटी यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन कहां जा रहा है कि बस अचानक से अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया जिसकी वजह से बस पलटी खाते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo