अरुण जेटली के घरNews politics 

स्वदेश लौटने के बाद अरुण जेटली के घर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पिछले 1 वर्ष मैं जहां एक तरफ देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपने सर आंखों पर बिठाया तो वही दशकों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे कई नेता स्वर्ग सिधार गए। यह नेता बीजेपी के साथ दशकों से जुड़े रहे और बीजेपी को जन-जन के बीच पहुंचाने में अपनी पूरी सहायता की। उन्होंने भारत को सशक्त बनाया।

पिछले वर्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मृत्यु हो गई थी। इस वर्ष देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ,देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और फिर देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मृत्यु हो गई। अरुण जेटली की मृत्यु के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर थे। स्वदेश वापस लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुण जेटली के घर जाएंगे।

परिवार के सदस्यों से मिलने जाएंगे अरुण जेटली के घर

अरूण जेटली

दरअसल 22 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पर गए थे। वहां के बाद वाह संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा पर गए। इसी दौरान 24 अगस्त को अरुण जेटली की मृत्यु हो गई। प्रधानमंत्री के पूर्व सहयोगी रहे अरुण जेटली के निधन पर प्रधानमंत्री ने विदेश से ही अपना शोक व्यक्त किया। अरुण जेटली के पुत्र ने मोदी जी को अपनी विदेश यात्रा ना छोड़कर आने का आह्वान किया था। क्योंकि वह देश के लिए बाहर गए हुए थे। अरुण जेटली को पिछले 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 24 अगस्त को 12:07 पर अपनी आखिरी सांस ली।

हरिद्वार में अस्थियां गंगा में प्रवाहित

देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार 25 अगस्त को कर दिया गया। जिसके बाद 26 अगस्त को उनकी अस्थियां हरिद्वार में मां गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। इस दौरान देश की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। उन्होंने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को अरुण जेटली के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
स्वदेश लौटने के बाद अरुण जेटली के घर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Article Name
स्वदेश लौटने के बाद अरुण जेटली के घर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Description
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा से लौटने के बाद मंगलवार को अरुण जेटली के घर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने जाएंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment