तीन देशों की यात्राNews 

तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौटे भारत के प्रधानमंत्री

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की यात्रा पूरी कर ली है। जिसके बाद वह मंगलवार की सुबह 27 अगस्त को स्वदेश वापस लौट आए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को फ्रांस की यात्रा पर गए थे। जहां से उन्होंने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल माइक्रोन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। जिसमें कश्मीर मुद्दे पर भारत को पूरा समर्थन मिला। 23 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की जबकि 24 अगस्त को उन्होंने बहरीन की यात्रा की। 25 अगस्त को फ्रांस वापस आकर उन्होंने G7 समिट में हिस्सा लिया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।

तीन देशों की यात्रा से भारत को मिली मजबूती

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 देशों की यात्रा कर भारत को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर एक मजबूत देश साबित किया। कश्मीर मुद्दे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत को पूरा समर्थन मिला। मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात में प्रधानमंत्री को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया। तो वहीं बहरीन के सम्मान द किंग हमार ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित किया गया।

25 अगस्त को वापस आकर G7 सम्मिट में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करते हुए कश्मीर मुद्दे पर स्थिति नियंत्रण में होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा बताया और कहा कि भारत कश्मीर पर नियंत्रण की स्थिति में है।

वापस लौटते ही अरुण जेटली के घर जाएंगे प्रधानमंत्री

अरुण जेटली के घर

भारत के प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया। देश के काम से बाहर रहने के कारण मोदी जी अरुण जेटली के दाह संस्कार तक में भी शामिल नहीं हो सके। अतः स्वदेश वापस लौटने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत ही अरुण जेटली के घर जाएंगे। जहां पर वह अरुण जेटली के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
 तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौटे भारत के प्रधानमंत्री
Article Name
तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौटे भारत के प्रधानमंत्री
Description
तीन देशों की यात्रायात्रा में कश्मीर को लेकर सख्त संदेश प्रसारित करने के बाद 27 अगस्त की सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश वापस लौट आए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment