भारतीय वायुसेनाBreaking News Featured Article News Security 

भारतीय वायु सेना के लिए खतरा बन सकते हैं अंबाला एयरबेस के पास रहने वाले कबूतर

भारतीय वायुसेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ वायुसेनाओं में गिनी जाती है। हमारे पास ऐसे कई आधुनिक विमान है जो किसी भी देश की सीमा में घुसकर वहां के रक्षक ठिकानों को तबाह कर सकते हैं। इस बात का प्रमाण हमने पाकिस्तान में बालाकोट एयर स्ट्राइक करके दे दिया है। मगर अब इंडियन एयर फोर्स इस बात को लेकर चिंतित हो गया है कि अंबाला स्थित वायु सेना के मुख्य एयरवेज के पास कबूतरों की संख्या बहुत बढ़ गई है। यह बात सुनकर जरा हैरानी होगी कि आखिर कबूतरों की संख्या बढ़ने से इंडियन एयर फोर्स चिंतित क्यों है? मगर एयरफोर्स अधिकारियों का कहना है कि यह कबूतर एयर बेस से उड़ने वाले विमानों के लिए खतरा बन सकते हैं। जिससे हमारे विमान क्रैश हो सकते हैं।

कबूतरों की संख्या बढ़ जाने से चिंतित है इंडियन एयरफोर्स

दरअसल इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि अंबाला एयर बेस के आसपास स्थानीय लोगों ने घरों में कबूतर पालना शुरू कर दिया है। अंबाला एयरबेस के पास कबूतरों की बढ़ती संख्या भविष्य में हमारे विमानों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। कुछ दिनों पहले जगुआर विमान के साथ इसी तरह की एक घटना हुई थी जब एक पक्षी विमान के इंजन से टकराया था। जिससे विमान का एक इंजन फेल हो गया था। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि यह पक्षी विमान की तेज आवाज से नहीं डरते हैं। इसको लेकर आईएएस अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है ताकि इस क्षेत्र के आसपास कबूतर पालने पर प्रतिबंध लगाया जा सके।

अंबाला एयरबेस पर रखे जाएंगे राफेल विमान

भारतीय वायुसेना द्वारा फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों को अंबाला एयर बेस पर ही रखा जाएगा। यह विमान 2020 से अंबाला एयरबेस पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। यह वायु सेना के 17 में स्क्वार्डन का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में यदि आसपास कबूतरों की संख्या अधिक रही तो यह राफेल मानव के लिए भी समस्या खड़ी कर सकते हैं।

Summary
भारतीय वायु सेना के लिए खतरा बन सकते हैं कबूतर
Article Name
भारतीय वायु सेना के लिए खतरा बन सकते हैं कबूतर
Description
भारतीय वायुसेना इस बात को लेकर चिंतित है कि अंबाला एयरवेज के पास कबूतरों की बढ़ती संख्या भविष्य में भारतीय विमानों के लिए खतरा बन सकती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment