आर्मी और एयरफोर्स ने की स्पेशल हेलिबॉर्न एक्सर्साइज, दिखा बेहतरीन तालमेल
इंडियन एयरफोर्स और इंडियन आर्मी ने राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थल में संयुक्त अभ्यास के तहत अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। दो दिन की इस स्पेशल हेलिबॉर्न एक्सर्साइज में एयरफोर्स के कई आधुनिक फाइटर हेलिकॉप्टर शामिल हुए। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच उच्च स्तरीय तालमेल देखने को मिला। भारतीय सेना के स्ट्राइक फोर्स दल ने अपनी ताकत और क्षमता का शानदार नुमाइश की। बता दें कि हेलिबॉर्न ऑपरेशन्स के तहत सेना के जवान अपने हथियारों के साथ युद्धक्षेत्र में एयर वीइकल के जरिए उतरते हैं।
सेना में इस तरह की ट्रेनिंग की अहमियत काफी बढ़ गई है। इसका इस्तेमाल हाल में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक में भी किया गया था। बेहतर नतीजे देने के लिए अलग-अलग सेनाओं के लिए यह जरूरी है कि उनके बीच अच्छा तालमेल हो।

