पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डCricket International Affairs Trending 

भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की बैठक में जवाब देने की तयारी में

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दावा किया है कि अगर भारत पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ सैनिकों की शहादत के मद्देनजर 16 जून को मैनचेस्टर में होने वाले विश्व कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला करता है, तो इसका जवाब देने के लिए वह तैयार है। बुधवार को दुबई में शुरू होने वाली आईसीसी की त्रैमासिक बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मणि, महाप्रबंधक वसीम खान और सीओओ सुभान अहमद विभिन्न बैठकों और कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए दुबई में हैं। पीसीबी अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान का मानना ​​है कि अगर भारत हार मानना ​​चाहता है, तो वह इस पर कुछ नहीं कर सकता। लेकिन इससे यह सवाल उठेगा कि अगर दोनों देश क्वालीफाई करते हैं और फिर नॉकआउट चरण में मिलते हैं तो क्या होगा?’

वर्ल्ड टॉप 10 रिचेस्ट में शामिल हो चुके है अब मुकेश अंबानी

पीसीबी चाहे कुछ भी स्टैंड ले लेकिन भारत के साथ आईसीसी वर्ल्ड कप मैच होना दूर की कौड़ी ही है जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी बीसीसीआई और सरकार के ऊपर अंतिम निर्णेय छोड़ चुके है| देखना होगा कि क्या आईसीसी बिना मैच हुए ही किसी भी एक टीम को मैच पॉइंट दे देगा जीत का या फिर दोनों को एक-एक पॉइंट दिए जायेंगे|

कल हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक के मद्देनज़र किसी भी तरह का सम्बन्ध फिलहाल एक कल्पना की माफिक है जिसके बारे में सोचना साफ़-साफ़ युद्ध परस्ती के यथार्थ से मुँह छुपाना होगा| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उसके फेल एटेम्पट के लिए एडवांस में बेस्ट ऑफ़ लक|

कैंसर को मात देकर रेसलर रोमन रेंस की डब्ल्यूडब्ल्यूई में दमदार वापसी

Summary
भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की बैठक में जवाब देने की तयारी में
Article Name
भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की बैठक में जवाब देने की तयारी में
Description
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दावा किया है कि वह भारत का जवाब देने के लिए तैयार है| बोर्ड चाहे कुछ भी स्टैंड ले, साथ मैच होना दूर की कौड़ी ही है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment