रेसलर रोमन रेंसSocial Media Sports Trending 

कैंसर को मात देकर रेसलर रोमन रेंस की डब्ल्यूडब्ल्यूई में दमदार वापसी

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रेसलर रोमन रेंस के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है, जिन्होंने रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को पछाड़ दिया था। रेसलर रोमन रेंस कैंसर के कारण कुछ समय पहले रिंग से दूर थे लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे वापसी कर रहे हैं। चार महीनों में, रेंस ने ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) को हराकर वापसी की घोषणा की है।

बता दें कि चार महीने पहले रेसलर रोमन रेंस ने खुद रेसलिंग रिंग में खड़े होकर घोषणा की थी कि वह यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ल्यूकेमिया है, जिसके कारण वह इस चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं कर सकते। लेकिन इसके साथ ही रेंस ने अपने फैंस से वादा भी किया था कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। अब रेंस ने अपने फैंस से किया वो वादा पूरा कर दिया है।

वर्ल्ड टॉप 10 रिचेस्ट में शामिल हो चुके है अब मुकेश अंबानी

जब रेसलर रोमन रेंस ने अपनी बीमारी के बारे में बताया तो फैंस काफी दुखी थे, लेकिन रेंस की वापसी से अब फैन्स के चेहरे पर खुशी लौट आई है। रोमन रेंस की इस वापसी पर उन्हें टि्वटर पर भी जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

अब ल्यूकेमिया को हराकर, रोमन रेंस ने रॉ में वापसी की है। रॉ में आते ही रेंस ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ल्यूकेमिया एक प्रकार का ब्लड कैंसर है जिसमें शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ती हैं और इनके आकार में भी परिवर्तन होता है। ये जमाव स्वस्थ्य रक्त कोशिकाओं के विकास में भी बाधक बनती हैं।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी करेंगी इस सीरियल से छोटे परदे पर डेब्यू

 

Summary
कैंसर को मात देकर रेसलर रोमन रेंस की डब्ल्यूडब्ल्यूई में दमदार वापसी
Article Name
कैंसर को मात देकर रेसलर रोमन रेंस की डब्ल्यूडब्ल्यूई में दमदार वापसी
Description
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रेसलर रोमन रेंस के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है, जिन्होंने रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को पछाड़ दिया था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment