oscarBollywood Entertainment Featured Article 

भारत को “ऑस्कर” दिलवाया इस फिल्म ने,जाने पूरी खबर

निर्माता गुनीत मोंगा की प्रोड्यूस की हुई फिल्म “पीरियड- एंड ऑफ सेंटेंस” को शार्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला है| अवार्ड मिलने के बाद गुनीत मोंगा ने अकैडमी को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मेहनत को सम्मान दिया गया| जैसा कि नाम से ही जाहिर है, फिल्म महिलाओं के मासिक धर्म यानी कि पीरियडस पर आधारित है|

फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर की है| जिसमें महिलाओं को सेनेटरी पैडस को लेकर जागरूकता फैलाते हुए दिखाया गया है| फिल्म में पीरियडस के दौरान सेनेटरी पैड्स ना यूज करने के कारण होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया है| पिछली पीढ़ियों के,पीरियड्स के दौरान पैड्स यूज ना करने के कारण, होने वाली बीमारियों को भी बताया गया है| जो बाद में उनकी मृत्यु का कारण भी बनती है| फिल्म में बताया गया है कि कैसे पैड्स यूज़ न करने के कारण लड़कियों को बीच में स्कूल और पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी| इसके अलावा उन्हें घर में कैद रहना पड़ता था और तिरस्कार भरी नजरों का सामना भी करना पड़ता था|

बाद में उस गांव की महिलायें गांव में सेनेटरी पैड्स की मशीन लाती हैं| जो उस गांव की औरतों की जिंदगी में व्यापक परिवर्तन लाता है| वे ना सिर्फ पीरियड के दौरान पैड्स यूज करती हैं बल्कि बाद में इसे व्यवसाय के रूप में भी लेती हैं| 26 मिनट्स और अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म को डायरेक्ट किया है Rayka Zehtabchi ने| वे इससे पहले “मादरान” नाम की शार्ट फिल्म डायरेक्ट कर चुकी है|
फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा, इससे पहले अपने प्रोडक्शन हाउस सिख्या एंटरटेनमेंट के जरिए “that girl in yellow boots” ,”the lunchbox” और “मसान” जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी हैं

guneet

भारत में अब इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर खुल के बात की जा रही है| जो की देश में एक व्यापक परिवर्तन ला रहा,जो की सही है|ग्रामीण समाज की वो औरते जो पहले अपनी बात कहने में डरती या हिचकती थी| अब वो खुल कर अपनी बात लोगो के सामने रख पा रही है| अभी कुछ दिन पहले आयी अक्षय कुमार की फिल्म “पैडमैन” भी इसी मुद्दे पर आधारित थी|

Summary
भारत को "ऑस्कर" दिलवाया इस फिल्म ने,जाने पूरी खबर
Article Name
भारत को "ऑस्कर" दिलवाया इस फिल्म ने,जाने पूरी खबर
Description
निर्माता गुनीत मोंगा की प्रोड्यूस की हुई फिल्म "पीरियड- एंड ऑफ सेंटेंस" को शार्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला है|फिल्म उत्तर प्रदेश के हापुड़ की है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment