आचार संहिता क्या है और इसके लागू होने से केंद्र तथा राज्य सरकारों में होते है कौन से बदलाव
बता दे कि किसी भी तरह के चुनाव होने से पहले चुनाव आयोग द्वारा कुछ नियम और निर्देश जारी किए जाते है। हालांकि कुछ लोगो को ये नहीं मालूम कि वास्तव में आचार संहिता क्या है और इसके लागू होने के बाद केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार में कौन कौन से नए बदलाव आते है। बहरहाल जो लोग इसके बारे में नहीं जानते, आज हम उन्हें इस जानकारी के बारे में जरूर बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चुनाव आयोग द्वारा जो निर्देश जारी किए जाते है, उन निर्देशों का पालन हर उम्मीदवार को करना पड़ता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो चुनाव खत्म होने तक चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टियों और उन पार्टियों के उम्मीदवारों को इन नियमो का पालन करना पड़ता है। जिसे असल में आचार संहिता ही कहा जाता है।
http://लोकसभा चुनाव 2019: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरण में वोटिंग

आचार संहिता क्या है..
वही जो उम्मीदवार इन नियमो का पालन नहीं करता उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। यहाँ तक कि उस उम्मीदवार को चुनाव में भाग लेने से भी रोका जा सकता है। जी हां चुनाव प्रकिया खत्म होने तक इन नियमो को कोई नहीं टाल सकता। गौरतलब है कि आचार संहिता लगने के बाद किसी भी तरह की घोषणा करना अवैध है। इसके इलावा सरकारी पैसो से कोई भी ऐसा काम नहीं किया जा सकता, जिससे किसी एक दल को फायदा हो। यहाँ तक कि कोई भी मंत्री सरकारी गाडी या एयरक्राप्ट का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसके साथ ही किसी भी सरकारी कर्मचारी का तबादला इस दौरान नहीं किया जा सकता। बता दे कि ऐसे और भी कई कार्य है, जो आचार संहिता लागू होने के बाद नहीं किए जा सकते।
http://जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू रामनाथ कोविंद का मुहर लगना बाकी
हालांकि इसे पढ़ने के बाद आप इतना तो समझ ही गए होंगे कि असल में आचार संहिता क्या है और इसका कितना ज्यादा महत्व है।
देश और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



