हिन्दू मुस्लिम की एकता का प्रतीक है सर्फ एक्सेल का यह एड, मात्र इसलिए लोग कर रहे है इसका विरोध
बता दे कि आज कल सर्फ एक्सेल का एक एड दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध हो रहा है। हालांकि इस एड की प्रसिद्धि की वजह लोगो द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन करना भी है। दरअसल यह एड हिन्दू मुस्लिम की एकता के प्रतीक को दर्शाता है। शायद यही वजह है कि लोग न केवल सोशल मीडिया पर इसका विरोध कर रहे है, बल्कि इस एड को बंद करने की मांग भी कर रहे है। गौरतलब है कि सर्फ एक्सेल ने रंग लाएं संग के द्वारा यह संदेश देने की कोशिश की है कि होली के रंगो से किस तरह धर्मो का अंतर मिटाया जा सकता है। बहरहाल इस एक मिनट के एड में एक हिन्दू लड़की और एक मुस्लिम लड़की की दोस्ती को बखूबी दर्शाया गया है।
http://जम्मू कश्मीर सहित आठ राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक घोषित हों
हिन्दू मुस्लिम की एकता..
वैसे यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस एड को दो मासूम बच्चो के द्वारा दुनिया के सामने पेश किया गया है। ऐसे में जब लोग इस एड को देख कर इसके खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, तो इसका सबसे ज्यादा बुरा असर उन बच्चो पर ही पडेगा। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि मुस्लिम लोग केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि हमारे हिंदुस्तान में भी रहते है। तो ऐसे में अगर इस एड को हिंदुस्तान में दिखाया गया है, तो इसका सम्मान हर किसी को करना चाहिए।
http://पाकिस्तानी ट्रोलर्स को करारा जवाब, जाने आखिर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर क्या कहा
भले ही आज हिन्दू मुस्लिम एक न हो, लेकिन इन बच्चो ने जो अभिनय किया है, उसे नकारा नहीं जा सकता। बता दे कि हिन्दू मुस्लिम की एकता को दर्शाने वाले इस एड को वास्तव में सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इस एड को बैन करने की मांग करना काफी हद तक सही नहीं है। वही दूसरी तरफ बाबा रामदेव ने भी इस एड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
http://सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने शुरू की पेमेंट सेवा
इसलिए हम तो यही कहेंगे कि विरोध मत कीजिये बल्कि इस एड की भावना को समझने की कोशिश कीजिये, ताकि इस एड में जिन बच्चो ने अभिनय किया है, उन्हें ऐसा न लगे कि उन्होंने ये एड करके कोई गलती की है।
धर्म और विज्ञापन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



