पाकिस्तान में महंगाई पहुंचे रिकॉर्ड स्तर पर, लोग हुए बेहाल
पाकिस्तान अपने यहां आतंकवादियों को पनाह देता है और उनकी सुरक्षा और हथियारों की खरीद में काफी पैसा खर्च करता है। अगर यही पैसा पाकिस्तान अपनी जनता की सेवा में लगाए तो वहां के लोगों की हालत और बेहतर हो सकती है और वह खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं। पाक में इस समय महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और वह 9 फ़ीसदी के पार पहुंच गई है। जबकि 2019 के अंत में देश की विकास दर केवल 3.2 फ़ीसदी रहेगी जिसका खुलासा एशियाई विकास बैंक ने किया है।
2019 के मार्च महीने के अंत तक पाक में महंगाई की दर 9.41 फीसदी पहुंच गई है। पिछले महीने के मुकाबले मार्च महीने में महंगाई दर 1.43 फीसदी बढ़ी हैं। पाकिस्तान में महंगाई दर 2014 के बाद इतनी ज्यादा है। 2014 में पाक की महंगाई दर 9.2 पर आ गई थी मगर इस बार महंगाई ने पाक में 2014 के रिकॉर्ड को तोड़ कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
पाकिस्तान में महंगाई की दर बढ़ने के बाद पाक सांख्यिकी ब्यूरो ने एक रिपोर्ट जारी की है और बताया है कि पाक में इस तरह महंगाई बढ़ने से 40 लाख लोग और गरीबी रेखा के नीचे आ जाएंगे और वहीं पर 10 लाख लोगों के और बेरोजगार होने की पूरी संभावना है। पाकिस्तान की विकास दर को लेकर एशियाई विकास बैंक ने जारी रिपोर्ट में कहा है कि पाक की आर्थिक विकास दर 2019 में 3.9 तक चली आएगी जबकि 2018 में 5.2 थीथे। यहां पर भी पाक को नुकसान उठाना पड़ रहा है
एशियाई विकास बैंक ने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्रों में थोड़े से सुधार के बावजूद 2018 में पाकिस्तान की विकास दर में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। लगातार ऋण लेने के कारण और अपना काफी पैसा हथियारों और गोला-बारूद में खर्च कर देने के कारण पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी आ रही है। जो कि पिछले कई वर्षों से जारी है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए यह एक बहुत गंभीर समस्या है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



