पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि मलीहा लोधी में करवाई पाकिस्तान की फजीहत
पाकिस्तान के दिन इस समय अच्छे नहीं चल रहे हैं। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वैसे ही चरमराई हुई है। वह अपने देश के अंदर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मगर उसके बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां के नेता अपने देश की आर्थिक हालात की चिंता करने के बजाय भारत के आंतरिक मामलों में टांग अड़ाने को ज्यादा महत्व देते हैं। इस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सात दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं।
पाकिस्तान के अन्य कई मंत्रियों की तरह पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने भी पाकिस्तान की फजीहत करवाई। दरअसल उन्होंने पाकिस्तान की बेज्जती तब करवाई जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के साथ मुलाकात की। मलीहा लोधी ने दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया कि आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की।
पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि ने पहली भी कराई है बेज्जती
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को विदेश मंत्री बताए जाने के बाद पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने लगभग 1 घंटे बाद अपनी गलती का एहसास करते हुए पोस्ट को डिलीट कर दिया। मगर तब तक यह पोस्ट लोगों के बीच वायरल हो चुकी थी और लोग पाकिस्तानी प्रतिनिधि की इस गलती को लेकर पाकिस्तान की खूब फजीहत कर रहे थे। खुद पाकिस्तानियों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मलिया लोधी को खरी-खोटी सुनाई।
इससे पहले 2017 में भी मलीहा लोधी ने ट्विटर पर एक बच्ची की तस्वीर करते हुए उसे कश्मीर का बताया था जबकि वह बच्ची फिलीस्तीन की थी। जो कि इसराइल के हमले में घायल हुई थी तब भी पाकिस्तान की खूबी हुई थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नहीं हुआ था कोई स्वागत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सात दिवसीय अपने अमेरिकी दौरे पर पहुंचे। वहां पर वह संयुक्त राष्ट्र की 74 वीं आमसभा को संबोधित करेंगे। मगर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत करने कोई भी अमेरिकी अधिकारी नहीं पहुंचा। बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को वहां रह रहे पाकिस्तानी अधिकारियों के स्वागत से ही संतुष्ट होना पड़ा।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



