ग्रेटा थनबर्गInternational Affairs News 

जलवायु मसले पर ग्रेटा थनबर्ग और ट्विटर यूज़र्स

ग्रेटा थनबर्ग 16 साल की स्वीडन में रहने वाली एक युवा लड़की. आज-कल ख़बरों में हैं. ग्रेटा एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं. दरअसल २३ सितम्बर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मलेन में ग्रेटा ने जलवायु परिवर्तन पर एक ज़ोरदार भाषण देकर लोगों को स्तब्ध कर दिया. ग्रेटा भाषण देते देते बेहद भावुक हो गयीं. ग्रेटा ने अपने भाषण में विश्व स्तरीय राजनेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘लोग मर रहे हैं, लोग झेल रहे हैं और पर्यावरण बर्बाद हो रहा है. जबकि इसके बारे में आप सब को क़रीब 30 साल पहले से पता था, पर आप लोगों ने कोई क़दम नहीं उठाये.’ साथ ही ग्रेटा ने दुनिया भर के नेताओं पर इस विषय में विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया है.

किस बात की ज्यादा चर्चा हो रही है:

हमें अच्छी तरह पता है, कि पृथ्वी की जलवायु का क्या हाल है और पर्यावरण किस तरह प्रदूषण की बलि चढ़ते हुए मर रहा है. तो इतना सब होने के बाद अगर ग्रेटा जैसी लड़की जो एस्पर्गर सिंड्रोम (इससे पीड़ित व्यक्ति को लोगों से घुलने-मिलने और बात-चीत करने में परेशानी होती है) से पीड़ित है, फ़िर भी इस विषय पर लोगों को एकजुट कर रही है. और अपनी पूरी कोशिश से पर्यावरण को बचने के लिए दुनिया की आंख से पट्टी हटा रही है. कुछ लोगों से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा. हर बार की तरह इस बार भी ट्विटर पर इसके समर्थन और विरोध में कुछ लोग उतर आये हैं. कई ट्विटर यूजर्स ने ग्रेटा को अपना टारगेट बनाते हुए, उसकी आलोचना की. ट्विटर पर लोगों ने ग्रेटा की आलोचना करते हुए बोला कि ‘ये ओवरएक्टिंग कर रही है. कुछ लोगों ने ग्रेटा को दुनिया की सबसे ज्यादा इरिटेटिंग लड़की तक बोल डाला.

ग्रेटा के समर्थक भी कम नहीं हैं:

ट्विटर पर जिस तरह ग्रेटा के खिलाफ बातें कर रहे हैं, उस तरह उसके समर्थन में भी आने वाले लोगों की कमी नहीं है. बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेटा थनबर्ग की तरफदारी की है.

Related posts

Leave a Comment