Breaking News International Affairs News 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसने कहा जाहिल, पढ़िए पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का साथ और अमेरिका में उनका संबोधन भारत सहित विश्व भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रंप का भारत के प्रति सहयोग पाकिस्तान को पसंद नहीं आ रहा। इस बार अमेरिकी यात्रा में ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा मित्र बताया। साथ ही मंगलवार को न्यूयॉर्क में हुई द्विपक्षीय वार्ता मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘फादर ऑफ इंडिया’ की उपाधि दे डाली। ट्रंप की प्रधानमंत्री के प्रति की गई इतनी तारीफ विपक्षी दलों के नेता को हजम नहीं हो पाई।
अपने भड़काऊ बयान के लिए प्रसिद्ध मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप की इस उपाधि पर भड़क गए। ओवैसी ने विवादित बयान देते हुए ट्रंप को जाहिल तक कह डाला।

ओवैसी ने कहा कि ट्रंप को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में नहीं पता है। गांधी जी को पिता की उपाधि हासिल है। ओवैसी ने कहा कि एलविस प्रेस्ली गायक थे। हमारे प्रधानमंत्री भी मजमा जमाते हैं। दोनों में कनेक्शन है।

ओवैसी ने कहा, ‘अगर ट्रंप को मालूम होता तो इस तरह की जुमलेबाजी नहीं करते। महात्‍मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि इसलिए मिली, क्योंकि उन्होंने यह हासिल की थी। लोगों ने उनकी कुर्बानी को देखकर उन्हें यह उपाधि दी थी। इस तरह के खिताब दिए नहीं जाते, हासिल किए जाते हैं। पंडित नेहरू और सरदार पटेल ये हिंदुस्तान की सियासत के कद्दावर शख्सियतें थीं, उनको भी कभी फादर ऑफ नेशन नहीं कहा गया।’

जरुर पढ़ें-हिंदी दिवस पर अमित शाह बनाम ओवैसी : बात एकतत्व बनाम विविधता की है

असदुद्दीन ओवैसी के साथ-साथ कई अन्य नेताओं ने भी  इस बयान का विरोध किया। आपको बता दें कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में एकता लाने वाला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि मैंने एक बँटा भारत देखा था लेकिन मोदी के आने के बाद देश में एकता आ गई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल गेट्स द्वारा ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeeper Award) से भी नवाजा गया।

 

Related posts

Leave a Comment