पाक सेना और आईएसआईNews Security 

26/11 जैसा हमला भारत में फिर करवा सकते हैं पाक सेना और आईएसआई

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35a समाप्त किए जाने के बाद पाकिस्तान एकदम से बौखलाया हुआ है। पूरे विश्व में जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाने के बाद पाकिस्तान को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। यहां तक की उसका साथ किसी भी इस्लामिक देश तक ने नहीं दिया। कभी उसके साथ खड़ा रहने वाला अमेरिका भारत के पक्ष में बोलता हुआ नजर आया और संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान भारत को बात करने के लिए मजबूर नहीं कर सका।

हाल ही में हमारी खुफिया एजेंसियों ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि पाक सेना और आईएसआई भारत में 26/11 जैसा आतंकवादी हमला करवा सकते हैं। विश्व के मंच पर कामयाबी ना मिलने के बाद पाकिस्तान अब अपनी सेना और अपनी खुफिया एजेंसी का सहारा ले सकता है। आतंकवादियों को सीमा पार घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है।

पाक सेना और आईएसआई ने भटकल बंधुओं को सौंपी जिम्मेदारी

भटकल बंधु

खुफिया एजेंसियों द्वारा मिले इनपुट्स के मुताबिक पाकिस्तान से कुछ आतंकवादी जल्दी ही भारत में प्रवेश करने की फिराक में है। पाक सेना और आईएसआई इस बार भारत में आतंकवादी हमले कराने के लिए आजमगढ़ मॉड्यूल का सहारा ले सकती है। इसमें उसका साथ भटकल बंधु देंगे। भटकल बंधुओं को इंडियन मुजाहिदीन का फाउंडर सदस्य माना जाता है। रियाल भटकल और इकबाल भटकल 2008 से ही पाकिस्तान के अंदर छुपे हुए हैं। पाकिस्तान ने इन्हें पनाह दे रखी है। आजमगढ़ में सीरियल बम ब्लास्ट के कुछ सदस्य पाकिस्तान तो कुछ सऊदी अरब के अंदर छिपे हुए हैं।

आजमगढ़ में हुए थे सीरियल बम ब्लास्ट

साल 2008 में आजमगढ़ में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। जिनके पांच आरोपी अभी तक फरार हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर में चार आतंकवादी घुस आए हैं। वहीं पाकिस्तान आतंकवादियों को पूर्वोत्तर राज्य समुद्र और बांग्लादेश की सीमा के सहारे प्रवेश करवाने की कोशिश कर रहा है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
26/11 जैसा हमला भारत में फिर करवा सकते हैं पाक सेना और आईएसआई
Article Name
26/11 जैसा हमला भारत में फिर करवा सकते हैं पाक सेना और आईएसआई
Description
वैश्विक स्तर पर जम्मू कश्मीर के मुद्दे में कामयाबी न मिलने के बाद अब पाक सेना और आईएसआई इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापकों भटकल बंधुओं का सहारा ले रही है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment