रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार करेंगे पेरिस में शस्त्र पूजा
भारत में राफेल विमानों को लेकर हुए भारी भरकम ड्रामे के बाद आखिरकार अब भारत को 8 अक्टूबर को अपना पहला राफेल विमान मिलने जा रहा है। राफेल विमान को लेने के लिए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद फ्रांस जाएंगे। वहां पर वह 8 अक्टूबर को पहला राफेल विमान प्राप्त करेंगे।
राजनाथ सिंह प्रत्येक वर्ष दशहरे पर शस्त्र पूजा करते हैं। ऐसे में वह इस बार भी इस परंपरा को जारी रखते हुए फ्रांस के पेरिस में शस्त्र पूजा करेंगे। इस बार उनके साथ भारत को फ्रांस से मिलने वाला राफेल विमान भी उनके साथ होगा। इसके साथ-साथ यह संभावना भी बन सकती है कि भारत के रक्षा मंत्री वहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करें।
शस्त्र पूजा की रही है परंपरा
भारत जैसे त्योहारों वाले देश में दशहरे के समय पर अनेक परंपराएं अनुसरण की जाती है। ऐसे में जब तक राजनाथ सिंह गृहमंत्री के पद पर थे तब तक उन्होंने हर वर्ष शस्त्र पूजा की। पिछले वर्ष उन्होंने यह शुभ अवसर बीकानेर में बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया था। 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस भी है। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फ्रांस में रहेंगे। राफेल विमान की ट्रेनिंग को आर बी 01 नाम दिया गया है। इसे भारतीय जरूरतों के मुताबिक बदला गया है। इन भारतीय जरूरतों की कीमत एक बिलियन यूरो है।
भारत की वायुसेना को मिलेगी मजबूती
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपनी सेनाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने की ओर ज्यादा ध्यान दिया है। भारत अब नए-नए उपकरण खरीद रहा है और वह अपने स्वयं के भी हथियार विकसित कर रहा है। ताकि दूसरे देशों से उसकी निर्भरता कम हो जाए। भारत की सेना अब विश्व की आधुनिक सेनाओं में गिनी जाती है। राफेल विमान भारत की वायुसेना को काफी मजबूती प्रदान करेगा।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



