अनुपम श्रीदेवी की बहनBollywood Entertainment Featured Article Humor Interesting News हिन्दी लेख 

जब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर श्रीदेवी की बहन बने थे, एक बार जरूर पढ़े श्रीदेवी के जीवन से जुड़ा यह मजेदार किस्सा

यूँ तो श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक बहुत ही मजेदार किस्सा बताने वाले है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस किस्से में अनुपम खेर भी शामिल है। दरअसल ये उन दिनों की बात है जब बॉलीवुड एक्टर अनुपम श्रीदेवी की बहन बने थे। गौरतलब है कि अनुपम खेर और श्रीदेवी ने एक साथ कई फिल्मो में काम किया है। यहाँ तक कि लोग इन दोनों की मनोरंजक जोड़ी को एक साथ बड़े परदे पर देखना काफी पसंद भी करते थे। ऐसे में एक बार अनुपम खेर ने श्रीदेवी के साथ काफी मजेदार प्रैंक किया। दरअसल अनुपम खेर श्रीदेवी को अप्रैल फूल बनाना चाहते थे और इस प्रैंक में एक मैगजीन वालो ने भी उनका बखूबी साथ दिया था।

जब अनुपम खेर ने श्रीदेवी के साथ खेला था इतना बड़ा प्रैंक..

गौरतलब है कि अनुपम खेर और श्रीदेवी किसी फिल्म की शूटिंग एक साथ कर रहे थे और शूटिंग के दौरान ही अनुपम खेर बार बार श्रीदेवी के पास आते थे। जी हां वह श्रीदेवी जी के पास आकर यही कहते थे कि अब वह उन्हें काफी बड़ा सरप्राइज देंगे। हालांकि श्रीदेवी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर अनुपम खेर क्या करने वाले है। बहरहाल श्रीदेवी अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके वापिस चेन्नई चली गई। मगर यही वो समय था जब अनुपम खेर ने श्रीदेवी के साथ एक बड़ा प्रैंक खेला और इसी प्रैंक के दौरान अनुपम श्रीदेवी की बहन बने थे। दरअसल जब श्रीदेवी चेन्नई चली गई थी, तभी उनकी सगी बहन ने उन्हें फोन किया.

श्रीदेवी की बहन ने बताया कि एक मैगजीन में यह खबर आई है कि हमारी एक और बहन भी है। जिसका नाम प्रभादेवी है। जिसे हम लोगो ने छुपा कर रखा है। मगर जब श्रीदेवी ने खुद वह तस्वीर देखी तो वह हंस हंस कर लोट पोट हो गई। वो इसलिए क्यूकि श्रीदेवी तस्वीर देख कर यह समझ गई थी कि यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि अनुपम खेर की ही है। बता दे कि अनुपम खेर ने एक लड़की बन कर फोटोशूट करवाया था और इस फोटो को एक मैगजीन द्वारा पब्लिश भी किया गया था। इस तरह से बॉलीवुड एक्टर अनुपम श्रीदेवी की बहन बने थे। इसके साथ ही श्रीदेवी को भी यह समझ आ गया कि अनुपम खेर ने उनके साथ क्या प्रैंक खेला है। हालांकि हैरानी की बात तो ये है कि लोगो ने इस तस्वीर पर यकीन भी कर लिया था।

मगर बाद में खुद मैगजीन द्वारा इस बात को साफ़ कर दिया गया कि इस तस्वीर में अनुपम खेर का मेक अप मिकी द्वारा किया गया है और यह श्रीदेवी की बहन नहीं है।

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
जब बॉलीवुड एक्टर अनुपम श्रीदेवी की बहन बने थे, एक बार जरूर पढ़े - India Alive
Article Name
जब बॉलीवुड एक्टर अनुपम श्रीदेवी की बहन बने थे, एक बार जरूर पढ़े - India Alive
Description
ये उन दिनों की बात है जब बॉलीवुड एक्टर अनुपम श्रीदेवी की बहन बने थे। गौरतलब है कि अनुपम खेर और श्रीदेवी ने एक साथ कई फिल्मो में काम किया है। यहाँ तक कि लोग
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment