अब शिक्षामित्रों अपने ही जिले कर पाएंगे स्थानांतरण, पढ़िये खबरEducation Jobs Knowledge News 

अब शिक्षामित्रों अपने ही जिले कर पाएंगे स्थानांतरण, पढ़िये खबर

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए नई स्थानांतरण और समायोजन नीति जारी की है, जिससे उन्हें कई राहतें मिलने की उम्मीद है। इस नीति के तहत शिक्षामित्रों को अपने जिले में ही स्थानांतरण का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।

इनको मिलेगी बड़ी राहत

विशेष रूप से विवाहित महिला शिक्षामित्रों को इससे बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वे अब अपने पति के जिले में स्थानांतरित हो सकेंगी और मायके के विद्यालय में पढ़ाने के लिए जाने-आने की परेशानी से मुक्त हो सकेंगी।बता दें की इस नीति के तहत, राज्य सरकार ने करीब 51,000 शिक्षामित्रों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पहले शिक्षामित्रों को अक्सर अपने घर से दूर स्थानांतरित किया जाता था, जिससे उनके परिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न होता था। अब नई नीति के तहत, यह संभव हो सकेगा कि वे अपने घर के पास ही काम करें और परिवार के साथ समय बिता सकें।

खास बात

शिक्षामित्रों की यह नई नीति, यूपी सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे न केवल महिला शिक्षामित्रों को बल्कि सभी शिक्षामित्रों को अपने कार्यस्थल पर ज्यादा स्थिरता और संतुलन मिलेगा। यह कदम शिक्षक समुदाय की कार्यक्षमता को भी बढ़ावा देगा और उन्हें बेहतर तरीके से काम करने का अवसर मिलेगा। दरअसल अब तक शिक्षामित्रों को स्थानांतरण के लिए कई बार लंबी प्रक्रिया और कठिनाई का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस नीति के तहत उन्हें यह अवसर मिलेगा कि वे अपनी कार्यस्थल के आसपास रहकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।

Related posts

Leave a Comment