उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालय होगें वाईफाई से लैस, बायोमेट्रिक्स सुविधा होगी लागूEducation Featured Article News 

उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालय होगें वाईफाई से लैस, बायोमेट्रिक्स सुविधा होगी लागू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कही जाती है। जहां इस शहर उत्तर प्रदेश के सीएम भी बैठते है। तो इन्हीं सबके बीच एक खबर यह सुनने को आ रही है कि अब योगी सरकार ने यह फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय इंटर स्कूलों में अब बच्चे वाईफाई की सुविधा ले सकेंगे और सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक्स सुविधा भी दी जाएगी।

स्कूलों में हो सकेगी डिजिटल पढ़ाई

जानकारी के अनुसार राज्य के सभी इंटर स्कूलों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक्स सुविधा अब लाई जाएगी। जहां इस सुविधा के लागू होने से शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति भी साथ ही साथ  दर्ज हो सकेगी। बता दें की राज्य के सभी राजकीय इंटर कालेजों में बायोमेट्रिक्स सिस्टम जल्द से जल्द इंस्टाल कर दिया जायेगा। जिसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। वहीं डिजिटल पढ़ाई के लिए सभी स्कूलों में वाईफाई की व्यवस्था भी जल्द लोगू हो जाएगी।

हाईस्पीड होगी इंटरनेट सुविधा

वहीं, सरकार ने यह भी फैसला किया हैं की माध्यमिक शिक्षा के तहत संचालित होने वाले यूपी बोर्ड के विद्यालय अब किसी मायने में निजी विद्यालयों से पीछे नहीं रहेंगे। इसलिए सरकार ने सभी स्कूलों में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया हैं।

Related posts

Leave a Comment