यूपी में अब 8 वीं पास मिल सकेगा बिना ब्याज के पैसा, जानियें कैेसे
अभियान (सीएम युवा योजना) है, जिसके तहत 8वीं पास युवा भी बिना ब्याज और गारंटी के 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकेंगे।इस योजना के तहत युवा अपने व्यवसाय या उद्यम को शुरू करने के लिए इस ऋण का उपयोग कर सकेंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर सकें। इसके अलावा, बैंकों और संबंधित अधिकारियों का प्रदर्शन मूल्यांकन किया जाएगा और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
आवेदन की योग्यता:
इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के युवाओं की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित किया गया हैं।
शैक्षिक योग्यता:
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) के लिए युवाओं को कक्षा 8 पास होना अनिवार्य हैं।
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन के लिए शपथ पत्र, खाता खोलने, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
योजना की मुख्य विशेषताएं
ब्याज मुक्त ऋण:
इस योजना के तहत, अगर आप 8वीं पास है और अपना बिजनेस या स्टार्टअप खोलना चाहते हैं तो आप 5 लाख रुपए के ब्याज मुक्त ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिना गारंटी के ऋण:
युवाओं को बिना किसी गारंटी के यह ऋण उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा।

